जो बरोदा उपचुनाव जिताने में मददगार हो वही नेता होगा हरियाणा भाजपा प्रधान, ऐलान आज संभव

हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष को लेकर समीकरण बरोदा सीट के उपचुनाव क कारण बदल गए हैं। ऐसे में सारा पेंच जाट या गैरजाट नेता की नियुक्ति को लेकर है। आज नए अध्‍यक्ष का ऐलान संभव है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 09:48 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:06 AM (IST)
जो बरोदा उपचुनाव जिताने में मददगार हो वही नेता होगा हरियाणा भाजपा प्रधान, ऐलान आज संभव
जो बरोदा उपचुनाव जिताने में मददगार हो वही नेता होगा हरियाणा भाजपा प्रधान, ऐलान आज संभव

नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद पर अब उस नेता की नियुक्ति होगी जो बरोदा उपचुनाव में राजनीतिक दृष्टि से अनुकूल होगा। यही कारण है कि अब अध्यक्ष पद पर उन नेताओं के नामों की चर्चा कम हो गए हैं जिन्हेंं संगठन और सरकार के साथ समन्वय में माहिर माना जाता है। अब तो वही नेता प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त होगा जिसकी नियुक्ति से बरोदा की जीत आसान हो। पूरा मामला अब जाट और गैर जाट का हो गया है। भाजपा यह सीट जीतकर पूरे जाटलैंड मेंं बड़ा सियासी संदेश देना चाहती है। संकेत मिल र‍हे हैं कि आज शाम तक हरियाणा भाजपा के नए अध्‍यक्ष की घोषणा की जा सकती है।

बरोदा उपचुनाव ने बदले हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए समीकरण

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 48 घंटों के दौरान पार्टी के तीन शीर्ष नेताओं से मिलने के बाद शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 'बॉडी लैंग्वेज' में कुछ इसी तरह की राजनीतिक आवाज सुनाई दे रही थी। मुख्यमंत्री ने बेशक अपनी सरकार और राज्य संगठन के हित को साधते हुए दो नाम हाईकमान को सौंपे हैं। इनमें से किसी एक के अध्यक्ष बनने से मुख्यमंत्री को अगले साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा करने में कोई कठिनाई नहीं आएगी।

मौजूदा जाट अध्यक्ष को हटाकर गैर जाट अध्यक्ष बनाने में राजनीतिक मुश्किल मान रहा हाईकमान

इसके बावजूद हाईकमान हरियाणा संगठन की बागडोर ऐसे नेता को सौंपने की तैयारी कर चुका है जिससे संगठन भी मजबूत हो और सरकार की कार्यशैली पर भी संगठन का अंकुश हो। अब यह बात खुद मुख्यमंत्री भी जान चुके हैं। इसलिए उन्हेंं जहां जो कहना या करना था, वे कर चुके अब तो अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व को ही करना है।

उपचुनाव तक प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति टालना भी संभव नहीं मानते पार्टी रणनीतिकार

असल में पहले यह माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अध्यक्ष पद ही नहीं राज्य के अन्य राजनीतिक मसले भी हल हो जाएंगे। 2019 के विधानसभा चुनाव में 75 पार के नारे की 40 पर ही ब्रेक लग जाने की बात इस समय हरियाणा भाजपा के मजबूत से मजबूत नेता को याद आती है। इसलिए कांग्रेस के खाते से खाली हुई बरोदा सीट के उपचुनाव में हाईकमान कोई भी राजनीतिक संकट मोल नहीं लेना चाहता।

---------------

बरोदा की एक सीट जीतने से ज्यादा जाट बेल्ट के लिए होगा संदेश

भाजपा हाईकमान जानता है हरियाणा में जब मनोहर लाल के नेतृत्व में जींद का उपचुनाव जीत लिया गया था तब ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतने का मजबूत राजनीतिक आधार बना था। इसलिए इस बार भी बरोदा उपचुनाव एक सीट जीतना नहीं होगा बल्कि इससे जाट बेल्ट में एक सकारात्मक संदेश दिया जा सकेगा। इसलिए भाजपा के लिए बरोदा उपचुनाव जींद की तरह अहम है।

पार्टी के रणनीतिकार चाहते हैं कि बरोदा की जीत सुनिश्चित हो और ऐसा कोई काम न हो जिससे बरोदा उपचुनाव पर असर हो। इसी क्रम के चलते अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ विधायक महीपाल ढांडा, प्रदेश भाजपा महामंत्री संदीप जोशी के साथ पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का नाम भी पैनल में बरकरार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अब सिर्फ प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पत्र ही सामने आना है।

रविवार शाम तक हो सकती है नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर पार्टी हाईकमान रविवार सायं नियुक्ति कर सकता है। पार्टी की राज्य इकाई के कुछ नेताओं को  इस बाबत संकेत भी मिल चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए राज्य इकाई अथवा राज्य स्तरीय नेताओं की तरफ से जिन नामों के प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को मिले हैं, उनमें से ही किसी एक नाम पर मुहर लगेगी।

यह भी पढें: राफेल अंबाला से इसी माह से भरेगा उड़ान, पार्ट्स आने शुरू, एयरबेस पर नए हैंगरों का

यह भी पढें: स्‍ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ाई कर मजदूर की बेटी ने किया कमाल,10वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट

यह भी पढें: तीन बे‍टियों के जज्‍बे से लोग अभिभूत, कोराेना संकट पिता का बन गईं संबल


यह भी पढें: कमाल का घोटाला, लाहौर तक आटा पहुंचाने के लिए बिछाई रेल लाइन गायब

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी