हरियाणा में सार्वजनिक रूप से होली खेलने पर रोक, कोरोना से बचाव के लिए घरों मेंं मनाएं रंगों का त्योहार

हरियाणा में लोग सार्वजनिक रूप से होली नहीं मना पाएंगे। ऐसा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए किया गया है। राज्य के सीएम मनोहर लाल ने लोगों से अपील की है कि लोग घरों में ही सुरक्षित तरीके से होली मनाएं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 10:00 AM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 09:11 AM (IST)
हरियाणा में सार्वजनिक रूप से होली खेलने पर रोक, कोरोना से बचाव के लिए घरों मेंं मनाएं रंगों का त्योहार
हरियाणा में सार्वजनिक रूप से होली मनाने पर रोक। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस बार होली का त्योहार घरों में रहकर ही सुरक्षित तरीके से मनाएं। हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक तरीके से होली खेलने पर रोक लगा रखी है। सरकार को आशंका है कि यदि सार्वजनिक तौर पर होली का त्योहार मनाया गया तो कोरोना के फैलने की आशंका बनी रहेगी।

गृह मंत्री अनिल विज ने एक आदेश जारी कर सार्वजनिक तौर पर होली खेलने पर रोक लगाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे लोगों के दिवंगत होने के शोक में इस बार होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के निजी अस्पतालों में रेफर कोरोना मरीजों के इलाज का खर्च नहीं दे रही सरकार, हाई कोर्ट पहुंचा अस्पताल प्रबंधन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा सरकार तथा प्रदेशवासियों के लिए सबसे बड़ी समस्या कोरोना है। इससे सभी को मिलकर लडऩा है। होली के बाद कई समुदायों के त्योहार शुरू हो जाते हैं। अक्सर लोग एकजुटता के साथ त्यौहार मनाते हैं। इसी तरह कोरोना से सभी को एकजुटता के साथ लड़ना है। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर दस्तक दे चुकी है।

यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम व निकिता हत्याकांड में फैसला सुनाने वाले जजों सहित पंजाब-हरियाणा में 176 का तबादला

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने रोजाना टेस्टिंग तथा वैक्सीनेशन की संख्या को बढ़ा दिया है लेकिन होली जैसे पर्व में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक रहेगा, इसलिए सरकार ने सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगाई है। अगले माह बैसाखी का पर्व भी आ रहा है। हरियाणा के कुछ हिस्सों में यह पर्व भी उल्लास से मनाया जाता है। इसे लेकर भी सरकार द्वारा आने वाले समय में कोरोना के मामलों को ध्यान में रखकर गाइडलाइन जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bharat Bandh: हरियाणा व पंजाब के 32 लोकेशन पर 31 ट्रेनों में फंसे रहे यात्री, शताब्दी चंडीगढ़ में करनी पड़ी रद

chat bot
आपका साथी