Sports Coach Recruitment: हरियाणा में खेल विभाग में भर्ती होंगे 200 नए कोच, 1000 खेल नर्सरी भी खुलेंगी

Sports Coach Recruitment हरियाणा के खेल विभाग में जल्द ही 200 नए कोचों की भर्ती होगी। प्रदेश में अभी कोचों की संख्या 533 है। इसके अलावा सरकार की 1000 खेल नर्सरी खोलने की भी है ताकि बच्चों में खेलों के प्रति रुचि पैदा है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 07:31 PM (IST)
Sports Coach Recruitment: हरियाणा में खेल विभाग में भर्ती होंगे 200 नए कोच, 1000 खेल नर्सरी भी खुलेंगी
हरियाणा में भर्ती होंगे 200 खेल कोच। सांकेतिक फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Sports Coach Recruitment: हरियाणा में जल्द ही 200 नए कोचों की भर्ती की जाएगी। प्रदेश में फिलहाल विभिन्न खेलों के 533 कोच हैं। बच्चों में शुरू से ही खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए 1000 खेल नर्सरी खोली जा रही हैं। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने गुजरात के खेल अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स इंजुरी रिहैबलिटेशन सेंटर पंचकूला में बनाया जा रहा है। इसे अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया गेम्स से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

हरियाणा में ऐसे चार सेंटर बनेंगे जिससे खेलों के दौरान चोटिल होने वाले खिलाड़ियों को शीघ्र उबरने में मदद मिलेगी। गुजरात का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ प्रशिक्षण, खुराक व खेल नीति का अध्ययन करने के लिए हरियाणा दौरे पर है।

इस दौरान खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन, पूर्व भारतीय हाकी कप्तान सरदार सिंह, पूर्व भारतीय वालीबाल कप्तान अमीर सिंह व वालीबाल के पूर्व कोच ओमप्रकाश ने प्रदेश में उपलब्ध खेल सुविधाओं पर अपनी बात रखी। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश में खिलाड़ियों को उच्चस्तर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। खेलो में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर व खेल नीति के साथ-साथ खिलाड़ियों को मैदान तक लेकर आना सबसे अहम है।

खेल विभाग द्वारा इस दिशा में विशेष प्रयास किए गए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जाता है जो सदैव खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिये तत्पर रहते हैं। विभाग द्वारा खेल व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए कोई भी प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष आता है तो वह उसे तुरंत अपनी स्वीकृति प्रदान करते हैं।

गुजरात में बेहतर स्पोर्ट्स कल्चर विकसित करने में मिलेगी सहायता

बैठक में गुजरात स्पोर्ट्स अथारिटी के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने गुरुग्राम से लेकर पंचकूला तक खेलों के साथ-साथ खिलाड़ियों को दी जा रही प्रशिक्षण व अन्य सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी ली है। इस अध्ययन से गुजरात में बेहतर स्पोर्ट्स कल्चर विकसित करने में सहायता मिलेगी। प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलिंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया हैं। आज दूसरे प्रदेश भी हरियाणा के प्रदर्शन से सीख ले रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी