Haryana Coronavirus Updates: भिवानी के DC जयवीर आर्य हुए Covid Positive, ठीक होने तक राहुल नरवाल संभालेंगे कार्यभार

Haryana Coronavirus Updates हरियाणा में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा एक लाख के निकट पहुंच चुका है। राज्य में गत दिवस 13833 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं भिवानी के डीसी जसवीर आर्य भी कोविड पॉजीटिव हो गए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 07:04 AM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 03:52 PM (IST)
Haryana Coronavirus Updates: भिवानी के DC जयवीर आर्य हुए Covid Positive, ठीक होने तक राहुल नरवाल संभालेंगे कार्यभार
हरियाणा में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों ने बढ़ाई चिंता। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। भिवानी के उपायुक्त जयवीर सिंह आर्य कोविड-19 के कारण अवकाश पर चले गए हैं। उनके ठीक होने तक नरवाल भिवानी के उपायुक्त का काम देखेंगे। हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में 13 हजार 833 और नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 9348 लोग महामारी से पार पाने में सफल रहे। इसके अलावा 98 लोगों की मौत हुई है।

गुरुग्राम में 14, हिसार में 11, अंबाला में नौ, रेवाड़ी और भिवानी में आठ-आठ, कैथल और करनाल में सात-सात, जींद और रोहतक में छह-छह, फरीदाबाद व फतेहाबाद में पांच-पांच, सिरसा और सोनीपत में चार-चार तथा पलवल और कुरुक्षेत्र में दो-दो मरीजों की मौत हुई है।

हरियाणा में फिलहाल 97 हजार 562 एक्टिव केस हैं। इनमें 1289 लोगों की हालत गंभीर है। लगातार नए संक्रमित मिलने के चलते रिकवरी रेट और लुढ़कता हुआ 79.14 पर और रिकवरी रेट बढ़कर 6.65 फीसद पर पहुंच गया है। मृत्यु दर 0.86 फीसद है।

पिछले चौबीस घंटों में गुरुग्राम में सर्वाधिक 4435, फरीदाबाद में 1434, सोनीपत में 912, हिसार में 860, अंबाला में 415, करनाल में 883, पानीपत में 526, रोहतक में 370, रेवाड़ी में 259, पंचकूला में 324, कुरुक्षेत्र में 287, यमुनानगर में 463, सिरसा में 563, महेंद्रगढ़ में 472, भिवानी में 246, झज्जर में 221, पलवल में 150, फतेहाबाद में 320, कैथल में 112, जींद में 489 केस मिले। सिर्फ दो जिलों में 100 से कम केस मिले हैं।

नूंह में 46 और चरखी दादरी में 39 नए संक्रमित मिले। शुक्रवार को 50 हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए। इस दौरान 29 हजार 674 लोगों ने टीकाकरण कराकर महामारी से बचाव के लिए सुरक्षा चक्र पहना। अब तक 38 लाख 13 हजार 274 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है। अब प्रत्येक दस लाख लोगों पर दो लाख 91 हजार 694 लोगों की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी