Haryana coronavirus news update: हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 12718 नए केस, 161 की मौत

Haryana coronavirus news update हरियाणा में गत दिवस कोरोना संक्रमण के 12718 नए केस सामने आए जबकि संक्रमण से 161 लोगों की मौत हो गई। हालांकि राहत वाली बात यह रही कि कल ठीक होने वालों की संख्या नए संक्रमितों से अधिक रही।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 08:34 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 08:34 AM (IST)
Haryana coronavirus news update: हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 12718 नए केस, 161 की मौत
हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 12 हजार से आधिक केस आए। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में सोमवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। आधे हरियाणा यानी कि 11 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, अंबाला, करनाल ,रेवाड़ी, पंचकूला, यमुनानगर, झज्जर, कैथल व जींद में नए मरीजों की तुलना में कोरोना को हराने वाले लोगों की संख्या 3474 ज्यादा रही। प्रदेश में 16 हजार 192 लोगों ने कोरोना को हराया, जबकि 12 हजार 718 नए केस आए। हालांकि इस दौरान 161 लोगों की मौत भी हुई।

रोहतक में 17, महेंद्रगढ़, भिवानी और हिसार में 16-16, गुरुग्राम व जींद में 12-12, फरीदाबाद, अंबाला और पानीपत में 10-10, यमुनानगर व सिरसा में नौ-नौ, कैथल में आठ, फतेहाबाद में पांच, पंचकूला में चार, कुरुक्षेत्र में तीन, और सोनीपत व पलवल में दो-दो मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुल 49 हजार 703 लोगों ने कोरोना की जांच कराई और एक लाख 28 हजार 792 लोगों ने टीकाकरण। इनमें 74 हजार 146 लोगों ने पहली और 54 हजार 646 लोगों ने दूसरी खुराक ली।

इसके साथ ही प्रदेश में टीकाकरण वाले लोगों की संख्या 44 लाख 88 हजार 920 हो गई है। सोमवार को संक्रमण दर 25.30 रही। ओवरआल पाजिटिव रेट 7.4 फीसद, रिकवरी रेट 81.07 और मृत्यु दर 0.92 है। प्रत्येक दस लाख लोगों पर तीन लाख 12 हजार 398 लोगों की जांच की जा रही है।

पिछले चौबीस घंटों में गुरुग्राम में सर्वाधिक 2749, फरीदाबाद में 1347, सोनीपत में 878, हिसार में 1185, अंबाला में 373, करनाल में 567, पानीपत में 513, रोहतक में 336, रेवाड़ी में 232, पंचकूला में 367, कुरुक्षेत्र में 263, यमुनानगर में 286, सिरसा में 538, महेंद्रगढ़ में 690, भिवानी में 660, झज्जर में 281, पलवल में 377, फतेहाबाद में 373, कैथल में 119, जींद में 287, नूंह में 138 व चरखी दादरी में 159 मरीज मिले हैं। फिलहाल 1515 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनमें 1242 मरीज आक्सीजन और 273 लोग वेंटिलेटर पर हैं।

chat bot
आपका साथी