समस्याओं के समाधान के लिए संगठित रहना बहुत जरूरी : सौरोत

जिला प्रधान बिजेंद्र सिंह सहरावत ने बताया कि खंड इकाई हसनपुर का चुनाव 22 अक्टूबर को राजकीय माध्यमिक विद्यालय जटौली में दो बजे कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:51 PM (IST)
समस्याओं के समाधान के लिए संगठित रहना बहुत जरूरी : सौरोत
समस्याओं के समाधान के लिए संगठित रहना बहुत जरूरी : सौरोत

संवाद सहयोगी, होडल: हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन द्वारा पुन्हाना चौक स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खंड इकाई होडल का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य जीतपाल सिंह ने की तथा मंच संचालन हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता रविदत्त जोशी ने किया।

इस अवसर पर प्रांतीय उपप्रधान भगवान सिंह सौरोत ने कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित रहना बहुत जरूरी है। संगठन के माध्यम से ही हम अपनी समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा पाते हैं और उनका समाधान करवा सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपने संगठन से हमेशा जुड़े रहने का आह्वान किया ताकि किसी समस्या का समाधान मिलकर किया जा सके।

इस अवसर पर आयोजित चुनाव में मौलिक स्कूल मुख्याध्यापक राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय सौंदहद भगत सिंह धनखड़ को खंड प्रधान, समय सिंह एसएस मास्टर राजकीय माध्यमिक विद्यालय डकौरा को उप प्रधान और श्यामलाल एसएस मास्टर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनचारी को महासचिव चुना गया।

जिला प्रधान विजेंद्र सिंह सहरावत और जिला महासचिव हंसराज रावत चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के प्रांतीय उपप्रधान भगवान सिंह सौरोत ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और एसोसिएशन की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में बीरेंद्र कुमार शर्मा, सुदेश जोशी, अतर सिंह धनखड़, भूपेंद्र सिंह रावत आदि अनेक अध्यापकों ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान जिला प्रधान बिजेंद्र सिंह सहरावत ने बताया कि खंड इकाई हसनपुर का चुनाव 22 अक्टूबर को राजकीय माध्यमिक विद्यालय जटौली में दो बजे कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी