दो नाबालिग किशोरियों के साथ छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

16 वर्षीय किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती 30 अक्टूबर की रात को दस बजे उसकी पड़ोसी महिला ने आवाज देकर उसे घर के बाहर बुलाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 05:52 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 05:52 PM (IST)
दो नाबालिग किशोरियों के साथ छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
दो नाबालिग किशोरियों के साथ छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, पलवल: अलग-अलग स्थानों पर दो नाबालिग किशोरियों के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर एक महिला सहित दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला

16 वर्षीय किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती 30 अक्टूबर की रात को दस बजे उसकी पड़ोसी महिला ने आवाज देकर उसे घर के बाहर बुलाया। वह बाहर गई तो महिला के साथ उसका देवर भी मौजूद था। वह उसे जबरन उठाकर भूसे के बौंगे के पास ले गया और उसके साथ छेडछाड़ की। उसका शोर सुनकर उसकी मां मौके पर आ गई और आरोपित युवक को पकड़ लिया। मगर वह उसकी मां के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

दूसरा मामला

16 वर्षीय नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती एक नवंबर को वह अपने भाई के साथ खेतों से कपास तोड़कर घर आ रही थी। रास्ते में एक युवक छिपकर बैठा हुआ था। युवक ने उसे गन्ना तोड़ने के लिए अपने खेत में बुलाया। उसके आने पर मना करने पर आरोपित ने गन्ने से उसके भाई पर हमला कर दिया और उसे वहां से भगा दिया, जिसके बाद किशोरी को जबरन उठाकर खेत में ले गया और छेडछाड़ की। वह आरोपित के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और आपबीती स्वजन को बताई। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते तीन पकड़े

संस, हथीन: बहीन व उटावड पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने के आरोप में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। बहीन पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में मोहन व भूरा निवासी बहीन को पकड़ा है। उटावड पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में रसीद निवासी आंधाका जिला नूंह को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी