कार्ड तो बंट गए, अब किसका आमंत्रण लें वापस

दिल्ली-एनसीआर में कोविड-19 के मामलों में अचानक हुए इजाफे को देखते हुए दिल्ली यूपी के बाद प्रदेश सरकार ने भी विवाह समारोह में अतिथियों की संख्या को 200 से घटाकर 50 कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 08:07 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 08:07 PM (IST)
कार्ड तो बंट गए, अब किसका आमंत्रण लें वापस
कार्ड तो बंट गए, अब किसका आमंत्रण लें वापस

जागरण संवाददाता, पलवल: दिल्ली-एनसीआर में कोविड-19 के मामलों में अचानक हुए इजाफे को देखते हुए दिल्ली, यूपी के बाद प्रदेश सरकार ने भी विवाह समारोह में अतिथियों की संख्या को 200 से घटाकर 50 कर दी है। वहीं खुले में 100 लोग किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस फैसले ने उन लोगों को मायूस कर दिया है, जिनकी हाल ही में शादी होने वाली है। लड़के-लड़की वाले बोल रहे हैं कि कार्ड बंट गए हैं अब क्या करें।

लाकडाउन में बंदिशों के बीच काफी शादियां हुईं। शादियों को लेकर लोगों के बहुत अरमान होते हैं। लोगों की भीड़, बैंडबाजा और बराती ही शादी की शान होते हैं। लाकडाउन में काफी लोगों ने शादी शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए की। जितने लोगों की अनुमति मिली, प्रशासन से अनुमति ली और शादी की। तो वहीं कुछ लोगों ने अपनी शादियों को कुछ समय के लिए टाल दिया ताकि कोरोना चला जाए। लेकिन कोरोना का संक्रमण अभी टला नहीं है। ऐसे में एक बार फिर शादी का सीजन शुरू होने जा रहा है। लेकिन शादी वाले लोगों के सपनों पर एक बार फिर कोरोना का ग्रहण लगाने जा रहा है। बहन की आज शादी है और सरकार द्वारा किए गए अचानक फैसले से उनके परिवार वाले हैरान हैं। बहन की शादी के लिए करीब दो सौ लोगों को न्योता भेजा जा चुका है। सरकार को यह फैसला पहले लेना चाहिए था।

- योगेश 27 नवंबर को बड़ी धूमधाम से अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने वाले था। इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों को निमंत्रण दिया हुआ है। हालांकि इस फैसले का स्वागत करता हूं।

- वीरेंद्र शर्मा।

शादी का सीजन शुरू होने से उम्मीद जगी थी, लेकिन एक बार फिर कारोबार प्रभावित हो सकता है। हालांकि, कोरोना से बचाव के लिए हमने पहले से ही तैयारियां कर रखी हैं।

- सचिन मंगला, संचालक, सांची ग्रीन बैंक्वेट हाल

chat bot
आपका साथी