शहर आगमन पर युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा का स्वागत

राणा ने कहा कि युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष तक का जो सफर तय किया उसके लिए वह पार्टी और शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:10 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:10 PM (IST)
शहर आगमन पर युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा का स्वागत
शहर आगमन पर युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा का स्वागत

जागरण संवाददाता, पलवल: सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा का शहर आगमन पर जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष देवांशु गौड़ की अध्यक्षता में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस अवसर पर राणा ने कहा कि युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष तक का जो सफर तय किया उसके लिए वह पार्टी और शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं। पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में रक्तदान शिविर लगाकर हजारों यूनिट रक्त एकत्रित कर लोगो की सेवा की। युवा मोर्चा के मूल मंत्र है जहां काम, वहां हम। हमें अपनी मेहनत और अधिक बढ़ानी होगी ताकि पार्टी को मजबूती दे सकें और जन सेवा कर सकें।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पलवल के जिला प्रभारी दिनेश घिलोड ने भी युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित किया व आने वाले कार्यक्रमों में युवा मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित की। जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने अपने संबोधन में राहुल राणा का पलवल आगमन पर पूरे जिले की तरफ से स्वागत किया। विधायक दीपक मंगला ने तिरंगा यात्रा की रूपरेखा के बारे में चर्चा की तथा उसे कार्यक्रम को सफल बनाने की कार्यकर्ताओं से अपील की।

इस मौके पर मुख्य रूप से युवा मोर्चा में राष्ट्रीय मंत्री गौरव गौतम, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व कुरुक्षेत्र के जिला प्रभारी मेहरचंद गहलोत, जिला विस्तारक कर्मवीर यादव, , जिला मीडिया प्रभारी ईश्वर सिंह(नवीन), सुरेंद्र तंवर , गौतम तेवतिया, संदीप तंवर, अजय शर्मा, नितिन शर्मा, योगेश शर्मा, योगी ठाकुर, गोपी भारद्वाज, सचिन भड़ाना समेत युवा मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी