तीन महीने बाद खुले स्कूल, उत्साहित दिखे बच्चे

पहले दिन सरकारी और निजी स्कूलों में 40 फीसद विद्यार्थी पहुंचे। सुबह स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का गेट पर तापमान जांचा गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 07:17 PM (IST)
तीन महीने बाद खुले स्कूल, उत्साहित दिखे बच्चे
तीन महीने बाद खुले स्कूल, उत्साहित दिखे बच्चे

जागरण संवाददाता, पलवल: तीन महीने बाद शुक्रवार को कक्षा नौ से 12 तक सरकारी और निजी स्कूल खुले। पहले दिन सरकारी और निजी स्कूलों में 40 फीसद विद्यार्थी पहुंचे। सुबह स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का गेट पर तापमान जांचा गया। कक्षा में एक बेंच पर एक विद्यार्थी को बैठाया गया। स्कूलों में आने के समय सुबह नौ बजे से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। पहले दिन स्कूल पहुंचे विद्यार्थी उत्साहित दिखे। विभाग की तरफ से सख्त गाइडलाइंस होने के कारण विद्यार्थियों को एक-दूसरे से दो गज दूरी रखने, स्टेशनरी का आदान-प्रदान ना करने, एक-दूसरे से खाने-पीने की चीजें ना लेने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी मास्क लगाकर रखना अनिवार्य है। अगर किसी विद्यार्थी या शिक्षक को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत है, तो इसकी जानकारी शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। स्कूल आकर फिर से पुराना माहौल मिला। शिक्षकों के सामने बैठकर ही बेहतर पढ़ाई होती है। स्कूल खुलने का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आनलाइन पढ़ाई तो मजबूरी थी। इतने दिनों बाद दोस्तों से मिलकर अच्छा लगा।

- मिनिका, कक्षा 12 पापा-मम्मी ने नियमों के पालन व दूर-दूर रहने का वादा लिया तब विद्यालय जाने की अनुमति दी। स्कूल आकर काफी अच्छा लगा। शिक्षकों से भी आमने-सामने लंबे समय बाद मुलाकात हुई।

- मुस्कान, कक्षा 12 शिक्षकों के सामने रहकर पढ़ाई का असली माहौल बनता है। आनलाइन पढ़ाई में समस्या भी काफी रहती है। यह सब नया अनुभव रहा है। लेकिन, अब रोज स्कूल आएंगे।

- लतिका, कक्षा 9 स्कूल खुलने से राहत मिली है। पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इतने दिनों बाद स्कूल आने पर सब नया-नया लग रहा है। उम्मीद है कि अब स्कूल न बंद किए जाएं।

- तनिष्क, कक्षा 10 स्कूल खुलने का आज पहला दिन था। इसलिए विद्यार्थियों की संख्या कम रही। उम्मीद है आने वाले दो-तीन दिनों में सौ फीसद विद्यार्थी स्कूल आने लगेंगे। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस का मजबूती से पालन किया जाएगा।

- अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी

chat bot
आपका साथी