बीते एक साल से चल रहा आंदोलन होगा समाप्त, घर लौटेंगे प्रदर्शनकारी

फ- 6 सबहेड बृहस्पतिवार को अटोहां चौक पर चल रहे आंदोलन स्थल पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:55 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:55 PM (IST)
बीते एक साल से चल रहा आंदोलन होगा समाप्त, घर लौटेंगे प्रदर्शनकारी
बीते एक साल से चल रहा आंदोलन होगा समाप्त, घर लौटेंगे प्रदर्शनकारी

फ- 6

सबहेड बृहस्पतिवार को अटोहां चौक पर चल रहे आंदोलन स्थल पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने लिया फैसला जागरण संवाददाता, पलवल: कृषि कानूनों की वापसी के बाद अन्य लंबित मांगों को लेकर अटोहां चौक पर चल रहे आंदोलन को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के बाद 11 दिसंबर को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक अब किसान आंदोलन स्थगित किया जा रहा है और अब किसान अपने घरों को लौटेंगे। बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आंदोलन स्थगित करने की औपचारिक घोषणा का पलवल की किसान संघर्ष समिति ने भी आपातकालीन बैठक करके स्वागत किया। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए किसान नेता महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि संघर्ष समिति ने अपनी बैठक में फैसला किया है कि 10 दिसंबर को आंदोलन स्थल पर हेलीकाप्टर हादसे में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत और सैनिकों के लिए शोक सभा आयोजित की जाएगी। 11 दिसंबर को जिले के किसान, मजदूर, छात्र, युवा, वकील, कर्मचारी व बुद्धिजीवी सुबह दस बजे धरना स्थल पर इकट्ठा होकर विजय जुलूस निकालेंगे। इसके बाद इस आंदोलन को स्थगित कर दिया जाएगा और किसान अपने घरों को लौट जाएंगे।

इस दौरान पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना भी मौजूद रहे। आंदोलन स्थल में सर्वसम्मति से मांग की गई कि सरकार द्वारा मानी गई मांगों का एक निश्चित समयसीमा में समाधान किया जाए। एक साल के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, जिसके लिए केंद्र सरकार ठोस कदम उठाए, केंद्र सरकार राज्यों को लिखित हिदायत और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश जारी किए जाएं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बनने वाली कमेटी में कृषि कानूनों का समर्थन कर चुके संगठनों के प्रतिनिधि शामिल ना हों तथा आंदोलन में जान गंवाने वाले 700 से ज्यादा मृतक किसानों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा दिया जाए, साथ ही इनके परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। वर्जन- हमने बैठक कर आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया है। 11 दिसंबर को विजय जुलूस भी निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे- राजकुमार ओहलियान, किसान नेता वर्जन- एक साल के बाद आखिर सरकार ने किसानों की मांगे मान ली हैं। यह बेहद ही ़खुशी की बात है। संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर हमने अपना आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया है - महेंद्र चौहान, किसान नेता

chat bot
आपका साथी