विधायक दीपक मंगला ने किया सड़़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास

फ- 11 जासं पलवल विधायक दीपक मंगला ने रविवार को गांव नाई नगला से इनायतपुर सोहन सिंह की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:48 PM (IST)
विधायक दीपक मंगला ने किया सड़़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास
विधायक दीपक मंगला ने किया सड़़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास

फ- 11

जासं, पलवल: विधायक दीपक मंगला ने रविवार को गांव नाई नगला से इनायतपुर, सोहन सिंह की ढाणी से फलौदा उत्तर प्रदेश बार्डर तक जाने वाली सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

विधायक मंगला ने कहा कि करीब 32 लाख रुपये की लागत से गांव नाई नगला से इनायतपुर, लगभग साढे़ 31 लाख रुपये की लागत से सोहन सिंह की ढाणी से फलौदा उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक जाने वाली सड़क मार्ग का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। निश्चित ही इन सड़कों के निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को अवागमन में सुविधा का लाभ मिलेगा और इस क्षेत्र के लोगों का आवागमन और अधिक सुगम होगा। विधायक दीपक मंगला ने इन कार्यों के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर कार्य करवाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी