पुलिस प्रेजेंस डे पर पुलिस ने लोगों को सुरक्षा दिया भरोसा

फ- 10 जागरण संवाददाता पलवल जिला पुलिस ने रविवार को पुलिस प्रेजेंस डे अभियान चलाया। पुलिस अधी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:04 PM (IST)
पुलिस प्रेजेंस डे पर पुलिस ने लोगों को सुरक्षा दिया भरोसा
पुलिस प्रेजेंस डे पर पुलिस ने लोगों को सुरक्षा दिया भरोसा

फ- 10

जागरण संवाददाता, पलवल: जिला पुलिस ने रविवार को पुलिस प्रेजेंस डे अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि जिस प्रकार महीने में नाइट डोमिनेशन किया जाता है, उसी प्रकार हरियाणा पुलिस हेडक्वार्टर के आदेशानुसार प्रेजेंस डे की शुरुआत की गई। इसमें सभी पुलिसर्मियों ने सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक रूट पेट्रोलिग व शहर में पैदल मार्च कर आमजन से संपर्क साधा। इस अभियान में पांच डीएसपी, 17 इंस्पेक्टर सहित कुल 503 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ने भाग लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने शहर में पैदल मार्च निकाला व सभी थाना व चौकी के एरिया में, मुख्य रूप से चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व भीड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर समस्या सुनने के साथ आसपास की जानकारी भी ली गई। महिला पुलिस द्वारा महिलाओं को महिला सुरक्षा के बारे में जैसे महिला हेल्पपाइन नंबर , दुर्गा शक्ति एप, महिला हेल्प डेस्क, महिला सेल के बारे में जानकारी दी।

यातायात के नियमों के बारे में गश्त के दौरान पुलिस द्वारा बच्चों व युवाओं को भी प्रेरित किया गया। साथ ही कम उम्र के बच्चों को ड्राइविग न करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रेजेंस डे का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच पुलिस की मौजूदगी को दर्शाना है, ताकि लोगों मे विश्वास पैदा हो।

पुलिस हर समय लोगों की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के अभियान चलाकर जान-माल की सुरक्षा करने का भरसक प्रयास करती है । आम जनता से अपील की कि किसी के गलत बहकावे में ना आएं तथा अफवाहों पर ध्यान ना दें। कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए जिला पुलिस को सहयोग करें।

राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी