धान की खरीद हुई शुरू, 1,900 क्विंटल धान खरीदा

आखिरकार दस दिनों के बाद हथीन में किसानों की धान की खरीद मंडी में शुरू कर दी गई है। खरीद एजेंसी हैफेड और वेयर हाउस ने मंडी में आई करीब 1900 क्विंटल मोटे धान की खरीद की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:16 PM (IST)
धान की खरीद हुई शुरू, 1,900 क्विंटल धान खरीदा
धान की खरीद हुई शुरू, 1,900 क्विंटल धान खरीदा

संवाद सहयोगी, हथीन: आखिरकार दस दिनों के बाद हथीन में किसानों की धान की खरीद मंडी में शुरू कर दी गई है। खरीद एजेंसी हैफेड और वेयर हाउस ने मंडी में आई करीब 1,900 क्विंटल मोटे धान की खरीद की है। धान की खरीद से उन किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई, जो दस दिनों से मंडी में फसल बेचने को लेकर परेशान थे। अब तक मंडी में 2,572 क्विंटल मोटे धान की खरीद हो चुकी है।

बता दें कि सरकार ने मोटे धान की खरीद को लेकर हथीन की अनाज मंडी में हैफेड और वीयर हाउस सरकारी एजेंसी को लगाया हुआ था। लेकिन चालू खरीद सीजन में केवल दोनों एजेंसियां मात्र 772 क्विंटल धान की फसल को ही खरीद पाई थी। गत 15 अक्टूबर से क्षेत्र के किसान मोटे धान को लेकर मंडी में पड़े हुए थे। लेकिन सरकारी एजेंसियां खरीद में आनाकानी कर रही थी। इस मामले को लेकर किसान प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार मिले थे। आखिरकार प्रशासनिक अधिकारियों के दबाव के बाद दोनों एजेंसियों ने मंडी में खरीद को शुरू कर दिया।

मार्केट कमेटी के सचिव अजय कुमार नैन ने बताया कि हैफेड और वीयर हाउस एजेंसी की तरफ से किसानों का 1,900 क्विंटल मोटे धान एक ही दिन में खरीदा जा चुका है। मंडी में अब मोटे धान की खरीद लगभग ढाई हजार क्विंटल के करीब हो गई है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि किसानों का मंडी में एक-एक दाना खरीदा जाए। उधर, किसानों का कहना है कि मंडी में नियमित रूप से मोटे धान की खरीद की प्रशासन को व्यवस्था करनी चाहिए ताकि किसानों को परेशानी न हो।

chat bot
आपका साथी