कई वर्षो बाद भी नहीं सुधरी गांव मानपुर में सड़कों की हालत

गांव की आबादी तकरीबन 12 हजार है। यहां की सड़कों से औरंगाबाद कोंडल बहीन सेवली समेत अन्य गांवों के लोग आवागमन करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 07:48 PM (IST)
कई वर्षो बाद भी नहीं सुधरी गांव मानपुर में सड़कों की हालत
कई वर्षो बाद भी नहीं सुधरी गांव मानपुर में सड़कों की हालत

जागरण संवाददाता, पलवल: कई वर्ष बीत गए, परंतु गांव मानपुर की सड़कों की हालत नहीं सुधर पाई है। सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और जमा पानी गांव की बदहाल स्थिति बयां कर रहे हैं। गांव की आबादी तकरीबन 12 हजार है। यहां की सड़कों से औरंगाबाद, कोंडल, बहीन, सेवली समेत अन्य गांवों के लोग आवागमन करते हैं।

ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए बार-बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। तकरीबन पांच से छह वर्षों से गांव की सड़कें टूटी पड़ी हैं। गड्ढों की वजह से सड़कों पर ज्यादातर समय पानी भरा रहता है, जिस कारण यहां बदबू फैली रहती है। आए दिन सड़क पार करने के चक्कर में राहगीर फंस जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। मानपुर में सेवली और औरंगाबाद जाने वाली सड़क टूटी हुई है। यहां पानी भरा हुआ है लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- देवी सिंह, ग्रामीण लगभग छह से सात वर्षों से इस गांव की सड़क टूटी हुई हैं। हमने प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को बार-बार गुहार लगाई। लेकिन, समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।

- सतपाल, ग्रामीण प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। परंतु धरातल पर यह कहीं भी नजर नहीं आते हैं। हमारे गांव की टूटी सड़कों में पानी भरा हुआ है। इससे बीमारियों का खतरा मंडराता रहता है। लेकिन प्रशासन को कोई फिक्र ही नहीं है।

- मवासी, ग्रामीण हमारा प्रयास है कि किसी को भी परेशानी का समाना न करना पड़े। कोंडल से सेवली जाने वाली सड़क का जल्द ही निर्माण शुरु किया जाएगा। इसे अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

- नरेंद्र सिंह यादव एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग

chat bot
आपका साथी