व्यापारियों की मांग, हर दिन दुकान खोलने दे सरकार

बैठक में यह भी मांग की गई कि शहर की दुकानों में लगातार चोरियां हो रही हैं। लिहाजा इसपर अंकुश लगाने के लिए बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:03 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:03 PM (IST)
व्यापारियों की मांग, हर दिन दुकान खोलने दे सरकार
व्यापारियों की मांग, हर दिन दुकान खोलने दे सरकार

जागरण संवाददाता, पलवल: रविवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला व शहरी इकाई की बैठक संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से सरकार से मांग की है कि सरकार को अब आड ईवन खत्म कर प्रतिदिन दुकानें खोलने की अनुमति देनी चाहिए। बैठक में यह भी मांग की गई कि शहर की दुकानों में लगातार चोरियां हो रही हैं। लिहाजा, इसपर अंकुश लगाने के लिए बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता व शहरी अध्यक्ष विनोद जैन ने की।

इस मौके पर प्रवीण गर्ग व बलराम गुप्ता ने कहा है कि सरकार को छोटे व मध्यम व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा रियायतें देकर प्रदेश में व्यापार को बढ़ावा देना चाहिए। गर्ग व गुप्ता ने कहा है कि पिछले लाकडाउन मे व्यापारियों ने बंद दुकानें के किराये, बिजली व पानी का बिल, हाऊस टैक्स, बैंक की किस्त, दुकान के कर्मचारियों की तनख्वाह आदि दी थी। लेकिन, आज व्यापारी ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि वह यह सब खर्च उठा सकें। सरकार को व्यापारियों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। व्यापार मंडल के शहरी अध्यक्ष विनोद जैन व प्रदेश सदस्य दिनेश वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते जिन व्यापारियों की मौत हुई है, सरकार की ओर से उनके परिवार को कम से कम 10 लाख रुपये का मुआवजा और आर्थिक पैकेज देकर मदद करनी चाहिए।

इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश सदस्य दिनेश वर्मा, शहरी महासचिव यशपाल गोयल, उपाध्यक्ष विजय कुमार आर्य, नीरज मंगला, मनोज गोयल, कोषाध्यक्ष सतीश सिगला, मनदीप तायल, सचिव अनील डोडा, देवेन्द्र गोयल, गौरव कांत सिगला, हिमांशु जैन, अशोक गुप्ता, सुरेश गुप्ता, विजय तायल, रोहित बंसल, उमेश कुमार, सुभाष गुप्ता, सुनील कुमार, धीरज गर्ग आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी