विधायक दीपक मंगला के घर लगा सियासी मेला

विधायक दीपक मंगला के बेटे दिव्यांक मंगला के सगाई समारोह में सीएम मनोहरलाल समेत केंद्र व प्रदेश के कई मंत्री सांसद विधायक पदाधिकारी व अधिकारी शामिल हुए और दिव्यांक को अपना आशीर्वाद दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:41 PM (IST)
विधायक दीपक मंगला के घर लगा सियासी मेला
विधायक दीपक मंगला के घर लगा सियासी मेला

जागरण संवाददाता, पलवल: शहर में शनिवार को राजनेताओं का जमावाड़ा रहा। विधायक दीपक मंगला के बेटे दिव्यांक मंगला के सगाई समारोह में सीएम मनोहरलाल समेत केंद्र व प्रदेश के कई मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी व अधिकारी शामिल हुए और दिव्यांक को अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान विधायक मंगला खुद अतिथियों की अगवानी करते दिखे। मुख्यमंत्री ने वधु पक्ष के लोगों से भी मुलाकात की और उन्हें इस शुभ अवसर के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री के अलावा समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी बघेल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, कृषि मंत्री जेपी दलाल, बिजली मंत्री हरियाणा रणजीत चौटाला, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, सहकारिता मंत्री बनवारी लाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, उत्तर प्रदेश के डेयरी विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण, हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन एवं होडल से विधायक जगदीश नायर, हरियाणा वेयर हाउस के चेयरमैन एवं पृथला से विधायक नयनपाल रावत, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक हथीन प्रवीण डागर, पटौदी से विधायक सतप्रकाश, टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली, तिगांव से विधायक राजेश नागर, थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, फिरोजपुर झिरका से विधायक मम्मन खान, नूंह से विधायक आफताब अहमद, पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास, मुख्यमंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार विनोद मेहता व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा व रामरतन सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने सगाई समारोह में शिरकत कर विधायक मंगला के पुत्र दिव्यांक मंगला को आशीर्वाद दिया और स्वजन को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

chat bot
आपका साथी