हरियाणा दिवस के अवसर पर होगा खेलों का आयोजन : मैरी मसीह

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा एक नवंबर को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:42 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:42 PM (IST)
हरियाणा दिवस के अवसर पर होगा खेलों का आयोजन : मैरी मसीह
हरियाणा दिवस के अवसर पर होगा खेलों का आयोजन : मैरी मसीह

संस, हथीन : खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा एक नवंबर को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन वर्ष 2021 मे आयोजित होने वाले खेलों इंडिया प्रतियोगिता को ध्यान मे रखते हुए हाकी, कबड्डी, हैंडबाल, एथलेटिक्स, कुश्ती, बाक्सिग, बैडमिटन के खेल करवाए जाएंगें। इसी तर्ज पर खिलाडि़यों की प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। अंडर-21 में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती तथा हाकी अंडर-17 खेलों का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में करवाया जाएगा। हैंडबाल अंडर-19 खेल का आयोजन सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल असावटा, बाक्सिंग अंडर-17 से 19 खेल का आयोजन राजीव गांधी खेल परिसर खेडला में, फुटबाल अंडर -19 खेल का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीघौट में तथा बैडमिटन अंडर -19 का आयोजन टैगोर पब्लिक स्कूल हुडडा सैक्टर दो पलवल में करवाया जाएगा। एंट्री फार्म जिला खेल कार्यालय पलवल से संबंधित खेल के प्रशिक्षक से प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय के दूरभाष नं 01275 - 248912 पर संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी