जिला ब्राह्मण सभा ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बचों द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई तथा आर.एस. योगा संस्थान के विद्यार्थियों ने योग की शानदार प्रस्तुति दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 07:28 PM (IST)
जिला ब्राह्मण सभा ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
जिला ब्राह्मण सभा ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

जागरण संवाददाता, पलवल: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पलवल तथा गायत्री विद्या मंदिर रुंधी के संयुक्त तत्वावधान में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल तथा रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार के सहयोग से विद्यालय परिसर में दीपावली मिलन समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी पं. वेद राम शर्मा सीहा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला ब्राह्मण सभा पलवल के अध्यक्ष पं. धर्मचंद शर्मा सीहौल ने की तथा संचालन सभा के महासचिव विष्णु गौड़ तथा प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई तथा आर.एस. योगा संस्थान के विद्यार्थियों ने योग की शानदार प्रस्तुति दी। ब्रज के प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को जी.वी.एम. रुंधी विद्यालय प्रबंधन समिति जगदीश शर्मा, राजकुमार शर्मा, मनोज शर्मा, तथा प्राचार्य सुभाष चन्द शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनिट 54 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर जिला ब्राह्मण सभा द्वारा विधायक पलवल दीपक मंगला, विधायक हथीन प्रवीण डागर, भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, समाजसेवी डा. ओमवीर शर्मा आली ब्राह्मण, लेखराज शर्मा नागल ब्राह्मण, दिनेश भारद्वाज, शंभू दयाल शर्मा, वीरपाल दीक्षित, अरविद भारद्वाज, महावीर शर्मा, अविनाश शर्मा, आजाद पाठक, कृष्ण अवतार भारद्वाज, रणवीर मनोज, बृजेश शर्मा, मधुसूदन भारद्वाज, भगवती शर्मा, प्रमोद शर्मा, फतेह राम शर्मा, महंत घनश्याम वशिष्ठ कान्हा भैया, डा. महावीर मलिक, सुभाष चंद शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी पलवल व होडल क्रमश: सुखबीर सिंह तंवर व यशपाल गर्ग, रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार से डाक्टर अंजलि जैन, सचिन जैन मनोज सिधु, बृज भूषण गोयल, जीतू दीधौट, मोतीराम शर्मा, अजय शर्मा, नरेश सैनी, कौशल ततारपुर को समाज रत्न सम्मान प्रदान किया गया।

chat bot
आपका साथी