धनतेरस पर शहर के बाजारों में रही रौनक

शुभ मुहूर्त देखकर लोगों ने बर्तन आभूषण वाहन और इलेक्ट्रानिक्स के सामानों की जमकर खरीदारी की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 07:03 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 07:03 PM (IST)
धनतेरस पर शहर के बाजारों में रही रौनक
धनतेरस पर शहर के बाजारों में रही रौनक

जागरण संवाददाता, पलवल: शहर के बाजार धनतेरस पर गुलजार रहे। जमकर खरीदारी हुई। बीते कई दिनों से बाजारों में धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर चहल-पहल है। मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों ने बाजार की तरफ रुख किया तो दुकानों पर चमक बढ़ गई। शुभ मुहूर्त देखकर लोगों ने बर्तन, आभूषण, वाहन और इलेक्ट्रानिक्स के सामानों की जमकर खरीदारी की। इस अवसर पर स्टील के बर्तनों के अलावा पूजन में प्रयोग किए जाने वाले तांबे के बर्तन और क्राकरी की भी खूब बिक्री हुई। इसके साथ ही प्रेशर कुकर, नान स्टिक बर्तन भी काफी बिके।

धनतेरस को लेकर व्यापारियों ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। सुबह दस बजे से ही बाजार में खासी गहमा-गहमी नजर आने लगी। शाम तक हाल यह हो गया कि बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल था। लोगों ने उत्साह के साथ त्योहार की खरीदारी की। हर किसी ने अपने साम‌र्थ्य के अनुसार त्योहार का सामान खरीदा। बर्तनों की दुकान पर सबसे अधिक भीड़ दिखी। लोगों ने भोजन की थाली के सेट, गिलास, चम्मच कटोरी, प्रेशर कुकर, नान स्टिक बर्तन आदि खरीदे। क्राकरी की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ नजर आई। कप प्लेट के सेट के अलावा पानी पीने के कांच के गिलास भी लोगों ने खरीदे। बाजार में सुबह से देर शाम तक चहल पहल बनी रही। पूरे शहर में दिनभर रही जाम की स्थिति

खरीदारी निकले ग्राहकों की वजह से पूरे शहर में दिनभर जाम की स्थिति रही। राष्ट्रीय राजमार्ग, ओल्ड जीटी रोड पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। कोरोना के कारण सुस्त पड़े बाजार में त्योहारी सीजन में आई इस तेजी से शहर के व्यापारी काफी खुश नजर आए।

chat bot
आपका साथी