मोदी-मनोहर की नीतियों पर हरियाणा की जनता ने लगाई मोहर : कत्याल

पलवल लोकसभा चुनाव में एनडीएम को मिले प्रचंड बहुमत को हैफेड के चेयरमैन व पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल ने देश में प्रधानमंत्री मोदी की सुनामी बताया है। अपने कार्यालय पर लोगों के साथ जीत का जश्न मनाते उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मोदी-मनोहर की नीतियों पर मोहर लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:44 AM (IST)
मोदी-मनोहर की नीतियों पर हरियाणा की जनता ने लगाई मोहर : कत्याल
मोदी-मनोहर की नीतियों पर हरियाणा की जनता ने लगाई मोहर : कत्याल

जागरण संवाददाता, पलवल: लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत को हैफेड के चेयरमैन व पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल ने देश में प्रधानमंत्री मोदी की सुनामी बताया है। अपने कार्यालय पर लोगों के साथ जीत का जश्न मनाते उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मोदी-मनोहर की नीतियों पर मोहर लगाई है। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक राजनीति की जीत है तथा प्रदेश में भाई-भतीजावाद युग का पतन हो गया है।

मतगणना के करीब चार घंटे बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह का जबरदस्त संचार होना शुरू हो गया तथा भाजपा नेताओं के कार्यालयों पर भाजपा कार्यकर्ता उमड़ने शुरू हो गए। पुराना जीटी रोड स्थित हैफेड चेयरमैन सुभाष कत्याल के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचे तथा आतिशबाजी की। उत्साही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। कत्याल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले चार माह तक इसी प्रकार जोश व उत्साह को बनाए रखें। इस मौके पर पलवल पंजाबी सभा के संरक्षक कृष्ण कुमार भूटानी, आढ़ती यूनियन धतीर के प्रधान बीर सिंह, ओमप्रकाश चैयरमेन बड़ौली, बलबीर पोसवाल अधिवक्ता, जवाहर नगर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान मनोज डावर, सुरेंद्र अरोड़ा, देशराज, योगेंद्र सीकरी, रतिराम दलाल, सहीराम भोलरा, ठाकुर महेंद्र सिंह , ओमप्रकाश तेवतिया, बीरेंद्र रोनीजा, डालचंद धतीर, प्रसादी लाल धतीर, बलजीत ककराली, बलविद्र कालड़ा, रमेश दुआ, ओमप्रकाश, हरकेश, अनिल, धर्मेंद्र रोनीजा शिवराम भोलरा मुख्य रुप से मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी