पुलआउट-1 राज्यपाल-1) भोलेनाथ के दर्शन के साथ कोटला झील पर ग्रामीणों का जाना मर्म

क्रासर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने की नल्हेश्वर मंदिर में शिव की आराधना पूजा करने से मि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:27 PM (IST)
पुलआउट-1 राज्यपाल-1) भोलेनाथ के दर्शन के साथ कोटला झील पर ग्रामीणों का जाना मर्म
पुलआउट-1 राज्यपाल-1) भोलेनाथ के दर्शन के साथ कोटला झील पर ग्रामीणों का जाना मर्म

क्रासर : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने की नल्हेश्वर मंदिर में शिव की आराधना

पूजा करने से मिलती है मन को शांति : राज्यपाल बंडारू

फोटो-) 06 एमडब्ल्यूटी, 14 से 17

- नल्हेश्वर मंदिर में शिव की अराधना करते राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय। जागरण

- नल्हेश्वर मंदिर परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय। जागरण

जागरण संवाददाता, नूंह : सोमवार को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नूंह के प्राचीन नल्हेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। वहीं कोटला झील पर ग्रामीणों से चर्चा भी की। मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत हुआ।

नल्हेश्वर मंदिर दिल्ली प्रताप नगर शाखा से आए पुजारी विश्वनाथ ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भगवान शिव शक्ति का प्रतीक है और पूजा करने से हमें मन की शांति मिलती है और हमारे मन में सही विचारों का जन्म होता है। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से विभिन्न सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और बोले यही है हमारा हरियाणा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दे रही है। हमें हमारी संस्कृति को बचाने के लिए काम करना चाहिए।

प्रदर्शनी में राज्यपाल ने चंगेरी को खास तौर पर सराहा और कहा कि दशकों पहले हम किस तरह का जीवन यापन करते थे और किस तरह अपने भोजन को संभाल कर रखते थे, चंगेरी इसका उदाहरण है। चंगेरी में अधिक समय तक रोटियां सुरक्षित रहती थी। राज्यपाल ने मिट्टी से बने विभिन्न बर्तनों व कलाकृतियों को भी सराहा। प्रदर्शनी में हाथ से बने जूट बैग, दरी व घर को सजाने वाले खिलौने तथा विभिन्न वस्तुएं, लेदर से बनी विभिन्न वस्तुएं तथा मिट्टी से बने बर्तन व विभिन्न कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री अंतोदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत अंत्योदय परिवार उत्थान मेला से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी दी गई।

बाक्स :

इन स्वयं सहायता समूह ने लगाई प्रदर्शनी

बरकत स्वयं सहायता समूह, घासेड़ा द्वारा चंगेरी, रोशनी स्वयं सहायता समूह छपेड़ा, इंडऱी ने बैग बनाने की प्रदर्शनी लगाई। अंजलि स्वयं सहायता समूह, उजीना द्वारा दरी बनाने की प्रदर्शनी लगाई गई। अजय स्वयं सहायता समूह, कलवाड़ी, तावडू द्वारा होम डेकोरेशन की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रीत स्वयं सहायता समूह तावडू द्वारा लेदर की वस्तुएं बनाने की प्रदर्शनी लगाई गई तथा चांद स्वयं सहायता समूह, अहमदाबास, फिरोजपुर झिरका द्वारा टेराकोटा की विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई।

chat bot
आपका साथी