बड़कली चौक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की है जरूरत

क्रासर- बड़कली चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगे तो मिले भय से मुक्ति दसवीं के बाद लड़कियां छोड़

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 04:05 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 04:05 PM (IST)
बड़कली चौक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की है जरूरत
बड़कली चौक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की है जरूरत

क्रासर- बड़कली चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगे तो मिले भय से मुक्ति, दसवीं के बाद लड़कियां छोड़ देती हैं पढ़ाई

फोटो-06 एमडब्ल्यूटी, 13

चित्र परिचय-जगबीर सिंह। सौ. स्वयं

संवाद सहयोगी, नगीना:

बड़कली चौक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तक नहीं है। रात में यहां से गुजरने में महिलाओं को खास परेशानी होती है। यदि यहां पर महिलाएं रोजगार भी करें तो बड़कली चौक पर आना होता है। लेकिन यहां पर ना तो सीसीटीवी कैमरे हैं और ना ही सुरक्षा के अन्य इंतजाम हैं। ऐसे में यहां की लड़की दसवीं या बारहवीं के बाद पढ़ाई तक नहीं कर पाती हैं। इस संबंध में सैकड़ों शिकायतें अधिकारियों से लेकर प्रधानमंत्री तक कर चुके हैं। इतना ही नहीं, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बनाई गई दुर्गा शक्ति की गाड़ी यहां पर नजर नहीं आती। इसके अलावा कई योजनाएं केवल दिखावा ही साबित हुई हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने कई बार पहले भी बड़कली चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कह चुकी है, लेकिन आज तक सीसीटीवी कैमरा तो दूर रात के समय में पुलिस भी यहां पर नहीं दिखती। जिसको लेकर महिलाएं चितित हैं और रात के समय में सफर करना पसंद नहीं करती।

आए दिन हो रही घटनाएं:

यदि यहां पर सीसीटीवी कैमरे लग जाएं तो यहां पर हो रही चोरियों से भी लोगों को काफी हद तक निजात मिल सकती है। यहां पर हाल ही में एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। जिसके कारणों का अभी तक पता भी नही चल पाया है। लूट-खसोट, चोरी ऐसे दर्जनों घटनाएं यहां पर हो चुकी हैं।

पुलिस गश्त करे तो निकले मन का भय:

यदि रात के समय में बड़कली चौक के आसपास पुलिस भी गश्त करे, तो कुछ हद तक महिलाओं को राहत मिल सकती है। रात के समय में आवाजाही महिलाओं के द्वारा नहीं करना भी मेवात के पिछड़ेपन का कारण हो सकता है। क्योंकि शहरों में महिलाएं बेझिझक रात में भी सफर करती हैं। इसलिए अन्य शहरों की महिलाएं कहीं पर भी रोजगार पाकर आत्मनिर्भर बनी रहती हैं। यदि अन्य शहरों की तरह यहां भी महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हो तो मेवात की महिलाएं भी बेझिझक कहीं भी रोजगार पा सकती हैं। इसलिए पुलिस को बार-बार बड़कली चौक के पास गश्त लगानी चाहिए।

-------------

मेवात की महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में अन्य जिलों की महिलाओं से कम नहीं है। यहां की महिलाएं भी दूसरे जिलों में रोजगार करना जानती हैं, क्योंकि मेवात में ऐसे आयाम नहीं है। लेकिन यहां पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम नहीं होने के कारण यहां की महिलाएं रात के समय में घरों से बाहर नहीं निकल पाती हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन को कदम उठाने चाहिए।

अनिता सैनी

---------------

बड़कली चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए। इसके अलावा दुर्गा शक्ति की गाड़ी व पुलिस की गाड़ी की गश्त यहां के आसपास होते रहनी चाहिए। ताकि भय से मुक्ति मिल सके। जिले में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। रात के समय में पुलिस को गश्त करनी चाहिए। इसके अलावा रात में भी बड़कली चौक, नगीना गोहारवाली चौक जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी पुलिस की मौजूदगी अनिवार्य है।

राधिका जैन

--------------

यहां पर सीसीटीवी कैमरे होनी चाहिए। क्योंकि चोरी, लूट व अन्य वारदातों से स्थानीय निवासी व यात्री परेशान रहते हैं। पुलिस की मौजूदगी भी हर समय होनी चाहिए। क्योंकि यहां से ही जिले के हर गांव को जाना होता है। यहां पर किसी प्रकार की अनहोनी घटना से सुरक्षा दिलाना पुलिस की जिम्मेवारी बनती है।

हाकम ठैकेदार मांडीखेडा

--------------

- रात में हर समय बड़कली चौक पर पुलिस मौजूद रहती है। इसके अलावा गांव में भी सड़कों पर पुलिस गश्त करती रहती है। दुर्गा शक्ति की गाड़ी रात में जिले में हर जगह गश्त करती है। महिलाओं को किसी भी प्रकार से भय के साए में जीने की जरूरत नहीं है। कहीं भी किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटने नहीं दी जाएगी।

जगबीर सिंह, थाना प्रभारी नगीना

chat bot
आपका साथी