मानव तस्करी के आरोप में एक रोहिग्या गिरफ्तार

- पुलिस ने पकड़े गए आरोपित को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया कृष्ण कुमार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 05:53 PM (IST)
मानव तस्करी के आरोप में एक रोहिग्या गिरफ्तार
मानव तस्करी के आरोप में एक रोहिग्या गिरफ्तार

- पुलिस ने पकड़े गए आरोपित को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया : कृष्ण कुमार

फोटो-) 04 एमडब्ल्यूटी, 03

चित्र परिचय : पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। सौ. पुलिस

जागरण संवाददाता, नूंह : प्रभारी अपराध जांच शाखा नूंह निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने बांग्लादेश से नाबालिग लड़कियों की मानव तस्करी कर शारीरिक एवं यौन शोषण कराने के आरोप में एक रोहिग्या को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि दूसरे देश से अवैध तरीके से भारत में नाबालिग लड़कियों को प्रवेश कराने एवं उनको अलग-अलग स्थानों पर रखने एवं बेचने वाले आरोपितों की पहचान कर उनको गिरफ्तार किया जा सके ।

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय जिला पुलिस नूंह से कृष्ण कुमार ने बताया कि राजबीर सिंह प्रभारी सुरक्षा शाखा नूंह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सितंबर में बांग्लादेश की दो लड़कियों को अज्ञात व्यक्ति ने मिजोरम कोलकाता के रास्ते देश में प्रवेश कराया था। इसकी एवज में दोनों से 25 - 25 हजार रुपए लिए गए थे। नूर कबीर पुत्र मोहम्मद हसन रोहिग्या शरणार्थी हालाबाद शाहपुर नंगली इन दोनों नाबालिग लड़कियों को कोलकाता से दिल्ली तक रेल में लेकर आया था। उन्होंने बताया कि उसके बाद दिल्ली से रोहतक मोहम्मद अयाज पुत्र फजल अहमद हालाबाद नजदीक बस स्टैंड नूंह लेकर आया था और घासेड़ा गांव में पांच दिन तक किसी अज्ञात स्थान पर छुपा कर रखा था । पुलिस के मुताबिक 5 दिन बाद अयाज का चाचा हाफिज अहमद इन दोनों लड़कियों को मालब गांव ले गया, जहां इन दोनों लड़कियों को 70 - 70 हजार रुपए में कश्मीर में बेचने का सौदा तय कर रहा था। इसी दौरान आरोपितों ने एक नाबालिग लड़की के भाई हालाबाद हैदराबाद शरणार्थी कैंप से संपर्क किया और कहा कि 15 हजार रुपए में वह उसकी बहन को वापस लौटा देगा। गुरहसन ने हाफिज के किसी जानकार के खाते में 15 हजार रुपए भी डलवा दिए, लेकिन उसके बावजूद भी उसकी बहन को उसके हवाले नहीं किया। इसी दौरान इस बात की भनक बाल कल्याण समिति नूंह को गत 30 सितंबर को लगी और दोनों लड़कियों को उन्होंने अपने कब्जे में लेकर दीपालय अनाथ आश्रम घुसबैठी तावडू में छोड़ दिया। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को शक है कि बांग्लादेश से इन लड़कियों की मानव तस्करी कर इनसे शारीरिक एवं यौन शोषण कराया जाता है। इस संबंध में थाना शहर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपी मोहम्मद अयाज पुत्र फजल अहमद निवासी बर्मा हालाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने आज अदालत में पेश करके गहनता से पूछताछ करने व वारदात में अन्य आरोपितों की संलिप्ता के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आरोपी से रिमांड अवधि के दौरान यह भी पूछताछ करनी है कि इस मामले के तार कितने लोगों से और किन - किन राष्ट्र विरोधी ताकतों से जुड़े हैं। मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी