अतिक्रमण के चलते जाम के झाम में उलझा शहर

नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण किए जाने से लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। लोगों की सुगमता के लिए सड़क के दोनों ओर रंग बिरंगी इंटरलाकिग टाइल बिछा कर तैयार की गए फुटपाथ पर भी दुकानदारों ने कब्जा जमाया हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 04:58 PM (IST)
अतिक्रमण के चलते जाम के झाम में उलझा शहर
अतिक्रमण के चलते जाम के झाम में उलझा शहर

संवाद सहयोगी, तावडू : नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण किए जाने से लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। लोगों की सुगमता के लिए सड़क के दोनों ओर रंग बिरंगी इंटरलाकिग टाइल बिछा कर तैयार की गए फुटपाथ पर भी दुकानदारों ने कब्जा जमाया हुआ है, जो जाम का मुख्य कारण है।

नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया तो जाता है, लेकिन वह चलने से पहले ही दम तोड़ देता है, जिस कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। वहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से शहर में खरीदारी को आने वाले लोग मुख्य मार्ग पर गाड़ियां खड़ी कर चले जाते हैं। ऊपर से कुछ हार्डवेयर विक्रेता और अन्य दुकानदार फुटपाथ से आगे बढ़कर आधी सड़क तक अपनी दुकानों का सामान बाहर लगा देते हैं, जिससे जाम की समस्या खड़ी हो रही है। नगर के चौक चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट भी शोपीस बनी हुई हैं। आटो बीच सड़क पर खड़े करने से भी परेशानी

यहां के आटो चालक कहीं भी सवारी भरने के लिए आटो को सड़क के बीचों बीच लेकर खड़े हो जाते हैं। इनके ऊपर पुलिस या प्रशासन का कोई असर नहीं दिखाई देता। नगर के बीच में लगने वाले जाम के कारण कई बार एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियां तक फंस जाती हैं। नगर पालिका प्रशासन को सड़क पर गलत तरीके से खड़ी गाड़ियों को उठाने के लिए रिकवरी बैंक की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे न केवल जाम से छुटकारा मिलेगा बल्कि नगरपालिका की भी राजस्व में बढ़ोतरी होगी।

- देवेंद्र सहरावत नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान निर्बाध रूप से जारी रखना चाहिए। एक बार अभियान चलाकर नगर पालिका द्वारा इतिश्री कर लेना भी अवैध कब्जे धारियों को बढ़ावा देता है।

- चिराग सोनी नगर में लगने वाले जाम के कारण जहां 10 मिनट लगने चाहिए वहां आधा घंटा तक लग जाता है। प्रशासन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाए।

- श्यामसुंदर सेन नगर पालिका प्रशासन को प्रत्येक बुधवार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी कुछ त्योहार हैं उसके बाद निगरानी कर नगर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

- सुरेंद्र पाल, उपमंडल अधिकारी, तावडू

chat bot
आपका साथी