एक ही परिवार में मिले डेंगू के चार मरीज

खंड के गांव चिलावली के एक ही घर में चार मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बृहस्पतिवार को भी जिले में 31 नए केसों की पुष्टि हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 10:43 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 10:43 PM (IST)
एक ही परिवार में मिले डेंगू के चार मरीज
एक ही परिवार में मिले डेंगू के चार मरीज

संवाद सहयोगी, तावडू : खंड के गांव चिलावली के एक ही घर में चार मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बृहस्पतिवार को भी जिले में 31 नए केसों की पुष्टि हुई है। डेंगू के मामले में अभी तक तावडू उपमंडल कुछ हद तक बचा हुआ था लेकिन यह अब अछूता नहीं रहा। तावडू में अब तक 20 डेंगू केसों की पुष्टि हो चुकी है।

तावडू क्षेत्र के धर्मवीर राणा, कौशल सेजवाल, इमरती देवी आदि का कहना है कि डेंगू सैंपल लेने के बाद उनकी रिपोर्ट एक हफ्ता से लेकर 10 दिनों में आ रही है। इससे वह ज्यादा परेशान है।

जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. विमलेश तिवारी ने बताया कि जिले में अब तक 206 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को भी 31 नए मामलों की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर से अब अब तक तावडू से 109 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें 20 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। तावडू शहर में सबसे ज्यादा 9 मामले तो वहीं तावडू के गांव चिलावली में एक ही परिवार के चार सदस्यों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गांव पाटूका,चीला, कालरपुरी,चुँधिका, गुरनावट बावला और सबरस में एक एक डेंगू का मरीज मिला है। लोग अपने आसपास सफाई के साथ कुछ सावधानी बरतें। पूरी बाजू के कपड़े पहने और चेहरे पर मास्क अवश्य लगाएं। हाल ही में हुई बारिश से जो घरों के आसपास जलभराव हुआ है। उसकी साफ सफाई करें। घरों में कहीं पर भी पानी इकट्ठा नहीं होने दें।

- डा. देवेंद्र सोलंकी, प्रवर चिकित्सा अधिकारी, तावडू

chat bot
आपका साथी