एक अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू

संवाद सहयोगी तावडू आगामी एक अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयारिय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:16 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:16 PM (IST)
एक अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू
एक अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू

संवाद सहयोगी, तावडू : आगामी एक अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मंडी प्रशासन ने आढ़तियों संग बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। फसल खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए मंडी परिसर में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

वहीं खरीफ फसल की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले स्थानीय आढ़तियों ने मंडी के दोनों गेट खोलने की मांग की है। आढ़तियों का आरोप है कि दोनों गेट के बीच में काफी दूरी है जिसके चलते गेट से दूर पड़ने वाली आढ़त पर किसान अपनी फसल नहीं ले जाते। उनका कहना है कि खरीद सीजन में भी एक ही गेट खोला जाता है जिसके चलते मंडी में फसल लाने वाले किसान नजदीक पड़ने वाली आढ़त पर ही अपनी फसल उतार देते हैं। जबकि गेट नंबर एक से दूर पड़ने वाली आढ़तों पर फसल नहीं पहुंचने से उनके व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। पूर्व मंडी प्रधान सुभाष चंद्र जौरासिया व संजय पचगांव के अलावा कई आढ़तियों ने फसल खरीद के समय मंडी के दोनों गेट खोलने की मांग की है।

----

- तावडू मंडी में थोड़े ही किसान अपने उत्पाद बेचने आते हैं साथ ही उनके पास कर्मचारियों की भी कमी है जिस कारण एक गेट से ही गेट पास जारी किए जाते हैं। यदि आढ़ती भी सहयोग करेंगे तो इस बार दोनों गेट खोल दिए जाएंगे।

- मोहन जोयल, सचिव, मार्केट कमेटी तावडू

----

- अनाज मंडी परिसर में 106 आढ़त हैं जिनमें से 45 चालू है। सभी आढ़तियों को व्यापार का समान अवसर मिले इसके लिए मंडी के दोनों गेटों का खोला जाना जरूरी है।

- अशोक गोयल, आढ़ती

----

- गेट नंबर दो बंद रहने से करीब दो दर्जन आढतों के व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। मंडी प्रशासन दोनों गेटों को सुचारू रूप से खोलें।

- अमित बंसल, आढ़ती

----

- जब सभी आढ़ती समान मंडी फीस जमा कराते हैं तो उन्हें व्यापार का भी समान अवसर मिलना चाहिए। मंडी प्रशासन एक ही गेट से किसानों को प्रवेश देकर उनके साथ अन्याय कर रहा है।

- रजनीश गर्ग, आढ़ती

----

मंडी के सभी व्यापारियों का निवास गेट नंबर दो से नजदीक पड़ता है। जिसके बंद रहने से उन्हें काफी घूम कर आना पड़ता है। वहीं गेट बंद होने के कारण करीब दो दर्जन आढ़तियों के व्यवसाय पर भी असर हो रहा है। मंडी प्रशासन इसे पुन: खोल राहत प्रदान करें।

- संजय गोयल प्रधान, आढ़ती यूनियन तावडू

chat bot
आपका साथी