हर जरूरतमंद किसान को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ : अनिल जैन

बृहस्पतिवार को नगर के मोहम्मदपुर रोड स्थित मालती वाटिका में कृषि यंत्र प्रदर्शनी के साथ किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के उप सचिव अनिल कुमार जैन ने शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:03 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:03 PM (IST)
हर जरूरतमंद किसान को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ :  अनिल जैन
हर जरूरतमंद किसान को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ : अनिल जैन

संवाद सहयोगी, तावडू : बृहस्पतिवार को नगर के मोहम्मदपुर रोड स्थित मालती वाटिका में कृषि यंत्र प्रदर्शनी के साथ किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के उप सचिव अनिल कुमार जैन ने शिरकत की।

मेले में लगी कृषि यंत्र प्रदर्शनी का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद मुख्य अतिथि ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद किसान को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान फसल विविधीकरण के साथ जैविक कृषि खेती पर अधिक ध्यान दें। क्योंकि केमिकल युक्त उर्वरक के कारण कृषि योग्य भूमि बंजर में तब्दील होती जा रही है। इससे बचने के लिए केमिकल युक्त उर्वरक का कम से कम इस्तेमाल करें।

वहीं कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. महावीर सिंह ने कहा कि किसान मेले में कृषि यंत्र प्रदर्शनी किसानों की सहायता के लिए आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में स्ट्रा चोपर, मल्चर, हैप्पी सीडर, सीड ड्रिल मशीन के अलावा कई प्रकार के कृषि यंत्रों के बारे में बताया गया। वहीं उपमंडल कृषि अधिकारी डा. अजीत सिंह ने किसानों को सरकार द्वारा विभिन्न यंत्रों पर दिए जाने वाले अनुदान के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर फिरोजपुर झिरका उपमंडल कृषि अधिकारी डा. भगवान दास गौतम, तावडू खंड कृषि अधिकारी तावड़ू मुनीष कुमार, आत्मा स्कीम के खंड चेयरमैन रामकिशोर यादव, गुण नियंत्रक निरीक्षक डा. अजय तोमर,पशुपालन विभाग के डा. लक्ष्य, शिकोहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के डा. रामसेवक डा.भरत सिंह के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र के कई विशेषज्ञों ने किसानों से अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी