कृषि कानूनों से किसानों की बढ़ेगी आमदनी: सुनील

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुनील जैन ने स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि सुधार कानूनों से देश के किसानों की आमदनी बढ़ने जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 04:10 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 05:59 PM (IST)
कृषि कानूनों से किसानों की बढ़ेगी आमदनी: सुनील
कृषि कानूनों से किसानों की बढ़ेगी आमदनी: सुनील

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुनील जैन ने स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि सुधार कानूनों से देश के किसानों की आमदनी बढ़ने जा रही है। विपक्षी दल इन कृषि सुधार कानूनों के प्रति किसानों को गुमराह कर रहे हैं। इन कानूनों से ना तो फसलों पर मिलने वाला एमएसपी प्रभावित होगा और न ही उपज की सरकारी खरीद। सरकार पहले की तरह किसानों का एक-एक दाना खरीदकर उन्हें उनकी फसल का सम्मानपूर्ण मूल्य प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में गेहूं, सरसों, धान, बाजरा और कपास की उपज की सरकारी खरीद साल दर साल बेहतर होती जा रही है। इससे पहले की सरकारों में ऐसा नहीं था। किसानों को वो दिन भी नहीं भूलने चाहिए जब उनकी फसल प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई थी तो संप्रग की सरकार में उन्हें मात्र दो-दो रुपये के चैक देकर उनका मजाक उड़ाया गया था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पूरी तरह किसान हितैषी हैं। उनकी दूरगामी सोच के चलते पिछले साल प्रदेश में बाजरे की फसल का रिकार्ड मूल्य मिला था। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के किसानों को समृद्ध, खुशहाल व उन्नतिशील देखना चाहती है। किसानों की आय दोगुनी हो, इसके लिए नए कृषि सुधार कानूनों को बनाया गया है। किसान भाइयों से अपील है कि वो अपनी उपज सरकारी मंडी में लेकर आएं तथा अपनी फसलों का उचित मूल्य पाकर अपने आपको खुशहाल और समृद्ध बनाने का काम करें।

chat bot
आपका साथी