ढोल- बाजों व फूलों से राम भक्तों का स्वागत, दिया समर्पण

अयोध्या में भगवान राम का मंदिर भव्य बने इसके लिए पूरे देश में सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा निधि समर्पण अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:17 PM (IST)
ढोल- बाजों व फूलों से राम भक्तों का स्वागत, दिया समर्पण
ढोल- बाजों व फूलों से राम भक्तों का स्वागत, दिया समर्पण

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: अयोध्या में भगवान राम का मंदिर भव्य बने, इसके लिए पूरे देश में सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा निधि समर्पण अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया हुआ है। इसी कड़ी में पुन्हाना शहर के समाजसेवी उत्तमचंद व राजकुमार गोयल ने अपने निवास स्थान पर राम भक्तों की टोली का ढोल-बाजे के साथ सभी का स्वागत करते हुए 1 लाख 51 हजार रुपए की राशि भव्य राम मंदिर के लिए समर्पित की। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने राम भक्तों की टोली को तिलक लगाकर व फूलमाला पहनाकर उन्हें जलपान कराकर उनका भव्य स्वागत किया।

निधि समर्पण अभियान की टोली के सदस्यों ने परिवार के सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुक्ति धाम आश्रम के महंत ने सभी को आशीर्वाद देते हुए 11 हजार रुपए का निधि समर्पण किया।

समाजसेवी उत्तमचंद व राज कुमार गोयल ने कहा कि वे खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्होंने भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए निधि समर्पण किया। भगवान राम इस देश की आत्मा हैं। बिना राम के उनका कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने सभी राम भक्तों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी राम भक्त वानर सेना का रूप धरकर राम काज में जुटे हुए हैं और घर-घर जाकर सभी को राम काज करने की प्रेरणा दे रहे हैं।

उन्होंने निधि संग्रहण के लिए आए टोली के सदस्यों के माथे पर चंदन का टीका लगाते हुए तथा पटका पहनाकर सभी का भव्य स्वागत किया। निधि संग्रहण टोली के प्रमुख धर्मवीर सैनी, लालाराम भारद्वाज, राकेश कुमार आदि ने परिवार के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भगवान राम के मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान का हिस्सा बनकर परिवार ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप अपने कर्तव्यों का जहां वहन किया है, वही पारिवारिक संस्कार को भी आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर समाजसेवी महेश चंद गोयल, रमेशचंद गोयल, राजीव मंगला, सुभाष सोनी, उत्तम गोयल, नरेंद्र नैवानिया, अमित कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी