निधि समर्पण को टोलियों ने आखिरी दिन लगाई पूरी ताकत

जिले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए निधि समर्पण का अभियान अंतिम दिन रविवार को जोरों से चला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 04:43 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 04:43 PM (IST)
निधि समर्पण को टोलियों ने आखिरी दिन लगाई पूरी ताकत
निधि समर्पण को टोलियों ने आखिरी दिन लगाई पूरी ताकत

जागरण संवाददाता, नूंह: जिले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए निधि समर्पण का अभियान अंतिम दिन रविवार को जोरों से चला। निधि समर्पण के लिए जिले में बांटी गई सभी टोलियों ने अपना कार्य पूरा कर लिया। हालांकि अभियान को 27 फरवरी तक ही चलाया जाना था लेकिन 28 फरवरी को रविवार होने के कारण अभियान का दिन 1 दिन और बढ़ा दिया गया है।

नूंह शहर में अभियान में जुटे टोली के सदस्यों ने निधि समर्पण के तहत घर-घर तक पहुंचने का कार्य पूरा कर लिया। शहर में टोली के सदस्यों द्वारा लगभग 1800 परिवारों तक पहुंच कर श्री राम मंदिर के लिए निधि जुटाई। नगर में अभियान के प्रमुख रहे राजेश शर्मा तथा नगर के पालक के रूप में कार्य कर रहे रवि प्रकाश ने बताया कि निधि समर्पण अभियान की शुरुआत 1 फरवरी से की गई थी। शनिवार को अभियान का आखिरी दिन था। हालांकि बाद में अभियान के लिए रविवार के दिन को भी जोड़ लिया गया था। इस पूरे कार्यकाल के दौरान नगर में 21 टोलियां इस कार्य में जुटीं। पूरे नगर को 21 भागों में विभाजित किया गया था। एक टोली के जिम्मे करीब 80 से 85 परिवारों को दिया गया था। सभी टोलियों ने पूरी मेहनत के साथ निर्धारित समय में अपने कार्य को पूरा कर लिया। समर्पण राशि देने के लिए खुद बुलाया

निधि समर्पण अभियान के दौरान ऐसे अवसर भी आए, जब टोली के कार्यकर्ताओं को खुद लोगों ने अपनी राशि देने के लिए घर बुलाया। टोली सदस्य योगेश कुमार ने बताया की निधि समर्पण संपर्क के दौरान गलती से एक परिवार तक वह नहीं पहुंच पाए थे। शनिवार को उस परिवार के मुखिया घनश्याम दास का फोन आया और उन्होंने कहा कि उनके पास अभी तक राशि लेने के लिए कोई नहीं आया है। वे श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के लिए अपना सहयोग व समर्पण देने के लिए तैयार बैठे हैं। जिस पर टोली ने तुरंत उनसे संपर्क किया तथा 5,100 रुपये समर्पण राशि के रूप में उनसे प्राप्त किए।

ऐसे ही अन्य स्थानों पर टोली के सदस्य समय चंद, अमरनाथ, राकेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, रतन सिंह, नंदलाल, गौरव, नरेंद्र शर्मा तथा अन्य ने अभियान में योगदान दिया। उधर गांव उजीना में लगभग दो महीनों से बीमार चल रहे हरकेश सिंह की तबियत में सुधार हुआ तो उन्होंने भगवान श्रीराम की कृपा मानकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए अपनी कमाई से 11,000 रुपये का निधि समर्पण किया। सुभाष सिंह ने अपनी कमाई से श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 5,100 रुपये का निधि समर्पण अपने परिवार के साथ किया।

chat bot
आपका साथी