अपराध खत्म करने में जनता करे सहयोग: भरत सिंह

क्षेत्र में अपराध को खत्म करने के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे शहर में मुनादी भी कराई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Dec 2020 04:16 PM (IST) Updated:Mon, 28 Dec 2020 04:57 PM (IST)
अपराध खत्म करने में जनता करे सहयोग: भरत सिंह
अपराध खत्म करने में जनता करे सहयोग: भरत सिंह

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: क्षेत्र में अपराध को खत्म करने के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे शहर में मुनादी भी कराई जा रही है। यह जानकारी देते हुए शहर चौकी प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि क्षेत्र से अपराध को खत्म करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। पुलिस अपराध को खत्म करने के लिए अभियान भी चला रही है।

चौकी प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि शहर में मुनादी कर नागरिकों को बताया जा रहा है कि रात के समय पहरा लगवाने के साथ कार में गियर लाक व दोपहिया वाहन में व्हील लाक लगवाएं। शहर में कहीं भी संदिग्ध दिखने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सके। उन्होंने बताया कि समय-समय पर शहर सहित आस-पास के गांवों के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर अपराध को खत्म करने के उपायों के बारे में भी चर्चा की जा रही है। इसके तहत लोगों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रात में गश्त बढ़ा दी है। क्षेत्र में आनलाइन ठगी के मामले भी आने लगे हैं, ऐसे में किसी को भी अपने बैंक खाते व ओटीपी की जानकारी ना दें और किसी के द्वारा भी भेजे गए लिक पर ना जाएं। ऐसा करने से खातों से रकम कटने के साथ ही आनलाइन ठगी हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जागरूक नागरिक बनते हुए क्षेत्र से अपराध को खत्म करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

chat bot
आपका साथी