पुन्हाना में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी नहीं बना बाईपास

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के छह वर्ष बाद भी पुन्हाना में बाईपास नहीं बन पाया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:06 PM (IST)
पुन्हाना में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी नहीं बना बाईपास
पुन्हाना में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी नहीं बना बाईपास

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के छह वर्ष बाद भी पुन्हाना में बाईपास नहीं बन पाया है। जिससे जहां शहर की मुख्य सड़कों पर इन दिनों वाहनों की संख्या बढ़ने लगी है। जिससे जाम की स्थिती बनी रहती है। जाम से फंसने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देर हो जाती है। जिसमें समय व धन दोनों की बर्बादी हो रही है। वहीं, लोगों को बाईपास की कमी खलने लगी है। लोगों का कहना है कि शहर में बाईपास की मांग वर्षों पुरानी है, लेकिन इसके बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा बाईपास नहीं बनाया गया है।

शहरवासी बनवारी, कन्हैया, राजू, लक्ष्मण, राजेंद्र, नरेश, लेखराज का कहना है कि सरकार ने शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए 2014 में पुन्हाना में हुई रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बाईपास बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद इसका सर्वे भी लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। जिसमें प्रदेश के दो तत्कालीन चेयरमैन रहीशा खान व औरंगजेब में बाईपास को अपनी-अपनी ओर से निकलवाने को लेकर तीखी बहस भी हो गई थी और नतीजन बाईपास निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। जिससे सड़कों पर लग रहे जाम से निकलने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। फसली सीजन को लेकर ट्रैक्टर-ट्राली सहित अन्य वाहनों का सड़कों पर आना-जाना बढ़ गया है। जिससे अधिकतर जाम की स्थिती बन रही है। हालांकि, पुलिस प्रशासन जाम को खुलवाने में पूरा प्रयास कर रहा है, लेकिन इसके बाद भी जाम को खुलने में घंटों लग जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी जमालगढ़ रोड व होडल-नगीना रोड पर देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व नेताओं को लोगों की समस्या को देखते हुए बाईपास बनवाना चाहिए, ताकि समस्या से लोगों को निजात मिल सके। पुन्हाना में बाईपास की माग बिल्कुल जायज है। जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर उनके समक्ष माग को रखते हुए मांग को पूरा कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

नौक्षम चौधरी, भाजपा नेत्री।

chat bot
आपका साथी