पर्यावरण सरंक्षण में बनें सहयोगी: उपायुक्त

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि पर्यावरण का स्वच्छ होना सभी के स्वास्थ्य की दृष्टि से जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:29 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:16 AM (IST)
पर्यावरण सरंक्षण में बनें सहयोगी: उपायुक्त
पर्यावरण सरंक्षण में बनें सहयोगी: उपायुक्त

जागरण संवाददाता, नूंह: उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि पर्यावरण का स्वच्छ होना सभी के स्वास्थ्य की दृष्टि से जरूरी है। कोरोना काल में तो यह और भी अधिक जरूरी हो जाता है। जितना पर्यावरण स्वच्छ होगा, उतना ही हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे।

एक बयान जारी करते हुए उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना किसी एक की आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह समूची मानव जाति की सामूहिक जरूरत है। इसलिए सामूहिक योगदान से ही पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। किसान भाई पराली जलाने की बजाए इसका उचित प्रबंधन करें। सरकार ने किसानों को विकल्प के तौर पर पराली प्रबंधन के लिए कृषि उपकरण सब्सिडी पर उपलब्ध करवाएं हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को चाहिए कि वे इनका इस्तेमाल करें। किसानों को समझना होगा कि पराली जलाने से उठने वाले धुएं से न केवल लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है, बल्कि भूमि की उर्वरा शक्ति भी धीरे-धीरे खत्म होती रहती है। किसानों को जागरूक होना होगा और अपने व आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य के बारे में विचार करना होगा। यदि हमने अभी इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाली पीढि़यां हमें कभी माफ नहीं कर पाएंगी। अभी से इन समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करते हुए आगे बढ़ना होगा।

chat bot
आपका साथी