नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा जलाया जा रहा कूड़ा

नगर पालिका की लापरवाही से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:04 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:04 PM (IST)
नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा जलाया जा रहा कूड़ा
नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा जलाया जा रहा कूड़ा

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: नगर पालिका की लापरवाही से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा कूड़ा ना उठाकर उसमें आग लगाई जा रही है, जिससे शहर में प्रदूषण फैलने के साथ-साथ एनजीटी के आदेशों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शहरवासी मोहर सिंह, प्रवीण कुमार, सुभाष, लक्ष्मण, रविदर व रोहित सहित लोगों ने बताया कि इन दिनों नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही से शहर में गंदगी फैली हुई है। सफाई व्यवस्था के नाम पर प्रति माह लाखों रुपये की राशि खर्च की जाती है, लेकिन इसके बाद भी नियमित साफ-सफाई नहीं की जा रही है। शहर के वार्डो, चौराहों व नुक्कड़ों पर कई-कई दिन का कूड़ा इक्कठा हो जाता है। इसमें सफाई कर्मचारियों द्वारा ही आग लगा दी जाती है, जिससे पूरे दिन कूड़े के ढेर से धूंआ उठता रहता है और प्रदूषण फैलता है।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले शहर के मुख्य बाजार में कूड़े में आग लगने से एक दुकान में भी आग लग गई थी। सरकार व प्रशासन प्रदूषण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नगर पालिका कर्मचारी ही कूड़े को जलाकर प्रदूषण फैलाकर सरकार व प्रशासन के प्रयासों को ठेंगा दिखा रहे हैं। इसको लेकर नगर पालिका सचिव से लेकर चेयरपर्सन से भी शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कूड़ा जलाना बिल्कुल गलत है। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। इसके साथ ही शहर में सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त कराई जाएगी।

कुलबीर सिंह ढाका, एसडीएम पुन्हाना

chat bot
आपका साथी