150 किलोग्राम गाय का मांस बरामद, मामला दर्ज

अपराध शाखा पुलिस ने पुन्हाना थाने के गांव जाडौली में गाड़ी से 150 किलोग्राम गोमांस बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 06:33 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:14 AM (IST)
150 किलोग्राम गाय का मांस बरामद, मामला दर्ज
150 किलोग्राम गाय का मांस बरामद, मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: अपराध शाखा पुलिस ने पुन्हाना थाने के गांव जाडौली में गाड़ी से 150 किलोग्राम गोमांस बरामद किया है। वहीं आरोपित पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर भाग गया। घटना को लेकर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि अपराध शाखा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि युनुश निवासी जाडौली स्कॉर्पियो में गोमांस बेचने के लिए जा रहा है। इस पर तुरंत पुलिस टीम तैयार कर मौके पर नाकेबंदी कर गाडी को काबू कर लिया। इसमें से 150 किलोग्राम गोमांस बरामद किया गया है। वहीं आरोपित युनुश पुलिस को देखकर गाडी को छोड़कर भाग निकला। आरोपित के खिलाफ गोकशी सहित अन्य धाराओं के तहत पुन्हाना थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जल्द ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी