कई गांवों को जोड़ती पुन्हाना-शिकरावा सड़क की नहीं ली जा रही सुध

पुन्हाना सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली पुन्हाना-शिकरावा सड़क पिछले 2 वर्षों से जर्जर अवस्था में है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:05 PM (IST)
कई गांवों को जोड़ती पुन्हाना-शिकरावा सड़क की नहीं ली जा रही सुध
कई गांवों को जोड़ती पुन्हाना-शिकरावा सड़क की नहीं ली जा रही सुध

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: पुन्हाना सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली पुन्हाना-शिकरावा सड़क पिछले 2 वर्षों से जर्जर अवस्था में है। इसके बाद भी सरकार व प्रशासन द्वारा सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है, वहीं लोगों में सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष भी पनप रहा है।

बता दें कि पुन्हाना-शिकरावा सड़क पुन्हाना शहर को नहारपुर, रहीड़ा, गुलालता, रसूलपुर, जालीका, जहटाना व शिकरावा के साथ ही कई गांवों को जोड़ती है। इन गांवों के सैकड़ों लोग बाजार से खरीदारी के साथ ही प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रतिदिन इसी सड़क से पुन्हाना आते हैं। वर्तमान में सड़क पूरी तरह से जर्जर है और इसमें जगह-जगह पर गढ्ढे हैं। इससे 5 से लेकर 10 मिनट के सफर में लोगों को पुन्हाना आने में करीब 1 घंटा लग जाता है।

इसके साथ ही जर्जर सड़क से लोगों के वाहन भी खराब हो रहे हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा करीब 1 वर्ष पहले ठेका भी दे दिया था, लेकिन इसके बाद भी ठेकेदार ने मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया। इसके बाद सरकार द्वारा अब सड़क के निर्माण का कार्य एचआरडीसी विभाग को सौंपा गया है, लेकिन एचआरडीसी विभाग द्वारा भी अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। 2 वर्षों से पुन्हाना-शिकरावा सड़क जर्जर अवस्था में है, लेकिन इसके बाद भी सरकार व प्रशासन द्वारा सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। ऐसे में लोगों को सड़क से आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अरशद, शिकरावा पुन्हाना-शिकरावा सड़क पुन्हाना को दर्जनों गांवों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। ऐसे में जर्जर सड़क से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार व प्रशासन को जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य कराना चाहिए।

सुरेंद्र, सरपंच शिकरावा वर्तमान में फसल का सीजन चल रहा है, जिससे किसानों को फसल बेचने के लिए पुन्हाना अनाज मंडी जाना पड़ रहा है। ऐसे में सड़क के जर्जर होने से किसानों को भी फसल बेचने के लिए जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धूप खां, किसान पुन्हाना-शिकरावा सड़क पूरी तरह से जर्जर अवस्था में है। इससे यहां से गुजरने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार व प्रशासन को सड़क की मरम्मत कराने में देर नहीं करनी चाहिए।

मकसूद, शिकरावा पुन्हाना-शिकरावा जर्जर सड़क से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जल्द ही संबंधित विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

धीरेंद्र खड़गटा, उपायुक्त नूंह

chat bot
आपका साथी