अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

बिछौर थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम अवैध हथियार लेकर घुम रहे एक युवक को ठेक गांव से गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 06:53 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 06:53 PM (IST)
अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार
अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: बिछौर थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम अवैध हथियार लेकर घुम रहे एक युवक को ठेक गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ ठेक गांव के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के नजदीक घुम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने युवक को हथियार सहित काबू कर लिया। आरोपित की पहचान इमरान निवासी बिछौर के रूप में हुई है। आरोपित को पुलिस द्वारा अदालत में पेश कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी