सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने सड़कों पर भरी हुंकार

हरियाणा कांग्रेस के तत्वाधान में प्रदेश सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:17 AM (IST)
सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने सड़कों पर भरी हुंकार
सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने सड़कों पर भरी हुंकार

जागरण संवाददाता, नूंह: हरियाणा कांग्रेस के तत्वाधान में प्रदेश सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा की अगुवाई में नूंह जिले में बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। कांग्रेसियों ने सड़क पर मार्च करते हुए नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद कुमारी सैलजा ने जिला उपायुक्त पंकज को जिला सचिवालय में पहुंच कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

नूंह के रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो गया था। यहां पर कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार का इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है कि खुद सरकार के विधायक ही इस सरकार में फैले भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर रहे हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि बिना निष्पक्ष जांच के इन घोटालों की सच्चाई सामने आना और असली गुनाहगारों को सजा मिलना मुमकिन नहीं है। इसी को लेकर हरियाणा कांग्रेस द्वारा यह विरोध प्रदर्शन पूरे हरियाणा प्रदेश में जिला स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक इन घोटालों की जांच हाई कोर्ट के सिटिग जज से करवाने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौपेंगे। कांग्रेस पार्टी के विधायकों द्वारा इन घोटालों को आगामी विधानसभा सत्र में भी मजबूत तरीके से उठाया जाएगा। इस दौरान विधायक आफताब अहमद, विधायक मोहम्मद इलियास, विधायक मामन खान, पूर्व विधायक सहीदा खान,पार्टी नेता इब्राहिम इंजीनियर, प्रदेश प्रवक्ता खालिद हुसैन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मदी बेगम, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू भरत तोंगड़, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुबारिक एडवोकेट, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नेहा खान, महताब अहमद, मकसूद शिकरावा , शाहिद पतेरिया , मुबीन तेड , शरीफ अड़बर, शहाबुद्दीन, अरशद चेयरमैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी