नपा प्रशासन ने वितरित किए मास्क

कोरोना से लोगों को बचाने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा मंगलवार के दिन शहर में मास्क बांटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:08 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:13 AM (IST)
नपा प्रशासन ने वितरित किए मास्क
नपा प्रशासन ने वितरित किए मास्क

संस, फिरोजपुर झिरका: कोरोना से लोगों को बचाने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा मंगलवार के दिन शहर में मास्क बांटे गए। नपा के प्रधान अशोक गुर्जर ने बताया कि शहर में कोरोना महामारी को लेकर सैनिटाइजर व साफ सफाई का अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को नगर पालिका द्वारा उपायुक्त पंकज के आदेश पर शहर में मास्क वितरण किए हैं। शहर के लाल कुआं चौक, चोपड़ा बाजार और महावीर मार्ग सहित सिविल लाइंस रोड पर लोगों को मास्क वितरण कर उन्हें कोरोना के प्रति जागरुक किया गया।

इस मौके पर नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर नवीन जैन ने बताया कि नगर पालिका द्वारा वितरण के दौरान लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरुक करने के साथ ही बताया गया कि वो बाजार में आते समय शारीरिक दूरी का पालन कर निरंतर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। बुखार या अन्य परेशानी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी चिकित्सा जांच अवश्य करवाएं।

chat bot
आपका साथी