पुन्हाना के लोगों को नहीं मिल पा रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

नगर पालिका पुन्हाना के अधिकारियों की बेपरवाही के चलते पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 03:10 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 06:11 PM (IST)
पुन्हाना के लोगों को नहीं मिल पा रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
पुन्हाना के लोगों को नहीं मिल पा रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

संवाद सहयोगी, पुन्हाना: नगर पालिका पुन्हाना के अधिकारियों की बेपरवाही के चलते पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मंजूरी के 2 वर्ष बाद भी लोगों को मकान बनाने के लिए पहली किस्त जारी नहीं की गई है, जिससे लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी रोष है। लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपायुक्त पंकज से योजना का लाभ दिलाने के लिए गुहार लगाई है।

समीम अहमद, रमजान, नबाव, हेमराज मेहता, रमजान व रहीसन सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने करीब 3 वर्ष पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था, जिसको मंजूरी भी मिल गई थी। इसके बाद योजना के तहत प्लाट का नक्शा बनवाने के साथ ही अन्य सभी जरूरी कागजात भी उन्होंने नगर पालिका में जमा करा दिए थे। इसके बाद अधिकारियों द्वारा उनकी प्लाटों का सर्वे भी किया गया था।

पात्र लोगों ने बताया कि योजना के तहत मंजूर राशि भी नगर पालिका के पास बहुत पहले ही आई हुई है, लेकिन मकान बनाने के लिए उनको पहली किस्त अभी तक नहीं दी गई है। इस कारण वो बरसात के मौसम में भी बिना छत के रहने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाकर गरीब लोगों का कल्याण कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की मनमानी व लापरवाही के चलते लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका में जेई व एमई से लेकर सचिव का पद रिक्त पड़ा है। इसके चलते प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त डालने में देरी हो गई है। जल्द ही अधिकारियों की नियुक्ति होने के साथ ही योजना की पहली किस्त लोगों के खातों में डाल दी जाएगी।

रूबीना बेगम, चेयरपर्सन नगर पालिका पुन्हाना

chat bot
आपका साथी