फिरोजपुर झिरका में दिखा चौतरफा हर्ष का माहौल

एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन अयोध्या नगरी में कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ जिले के कई मंदिरों में हवन यज्ञ पूजा पाठ का कार्यक्रम किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:44 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:13 PM (IST)
फिरोजपुर झिरका में दिखा चौतरफा हर्ष का माहौल
फिरोजपुर झिरका में दिखा चौतरफा हर्ष का माहौल

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका: एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन अयोध्या नगरी में कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ जिले के कई मंदिरों में हवन यज्ञ पूजा पाठ का कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर शहर के निर्माणाधीन श्री सीताराम जी मंदिर में श्रीराम चरित्र मानस का श्री शनिदेव मंदिर में सुंदरकांड और आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ के अलावा शहर के सभी मंदिरों में कीर्तन भजन का आयोजन किया गया। विश्व हिदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष मिठ्ठन लाल शर्मा व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेंद्र कौशिक ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि को लेकर फिरोजपुर झिरका से काफी कारसेवक गए थे। कारसेवकों को उस समय श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए काफी यातनाएं सहनी पड़ी थीं। आज इलाके के लोगों के साथ-साथ देश के सभी लोगों की आवाज परमात्मा ने सुन ली है।

फिरोजपुर झिरका में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर भी लोगों में उत्साह देखा गया। युवाओं ने आतिशबाजी की, शांति प्रिय तरीके से श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर हवन यज्ञ पूजा पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष डॉ. वीपी महेश्वरी, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन गोयल, सर्वेश सिंहल, प्रमोद एडवोकेट, बृजलाल गोयल, भाजपा के मंडलाध्यक्ष पंकज महेश्वरी, पंडित शिवकुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी