फिरोजपुर झिरका में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी

शहर में बरसात के बाद जलभराव की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन जलभराव से जहां आम नागरिकों की परेशानी बढ़ती जा रही है वहीं पालिका प्रशासन लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी इस समस्या का उचित हल नहीं निकाल पा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 04:50 PM (IST)
फिरोजपुर झिरका में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी
फिरोजपुर झिरका में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका: शहर में बरसात के बाद जलभराव की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन जलभराव से जहां आम नागरिकों की परेशानी बढ़ती जा रही है, वहीं पालिका प्रशासन लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी इस समस्या का उचित हल नहीं निकाल पा रहा है।

बारिश ने एक बार फिर प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। बरसात के बाद शहर के नाले-नालियां ओवरफ्लो होकर बहने लगे। पानी ने उफान मारा तो ये ओवरफ्लो लोगों के घरों में जा घुसा। इसके बाद लोगों ने खुद अपने घरों में जमा हुए गंदे पानी को निकाला। इस समस्या के लिए लोग प्रशासन के अधिकारियों को कोसते नजर आए।

शहर में जलभराव की समस्या के लिए नगर पालिका ही नहीं बल्कि स्थानीय लोक निर्माण विभाग भी बराबर का जिम्मेदार है। समस्या से परेशान व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक अग्रसेन गोयल, संदीप गोयल, अशोक शर्मा आदि ने बताया कि यहां जलभराव की समस्या अधिकतर नालों पर अतिक्रमण की वजह से है। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए गए नालों में बरसात के पानी की उचित निकासी नहीं है।

हाल ही में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई सड़क को भी मनमाने तरीके से बनाया गया है। इसलिए मंगलवार तड़के जब बरसात हुई तो स्थानीय लोगों के घरों में पानी घुस गया। लोगों ने आरोप लगाया कि वैसे तो नगर पालिका प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च करता है लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। पालिका प्रशासन को इसके लिए व्यापक प्रबंध करने की आवश्यकता है। शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों की सफाई युद्धस्तर पर जारी है। इससे निपटने के लिए पुलियाओं का निर्माण करवाया गया है। पीडब्ल्यूडी द्वारा भी कुछ नालों को निर्माण करवाया जा रहा है। समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा।

-अशोक गुर्जर, चेयरमैन, नगर पालिका, फिरोजपुर झिरका

chat bot
आपका साथी