पोषण अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

जिला प्रशासन के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में एक सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को तावडू

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:08 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:08 PM (IST)
पोषण अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक
पोषण अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

- जिले में एक से 30 सितंबर तक चलेगा पोषण माह अभियान

- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कुआं पूजन कार्यक्रम का भी किया गया आयोजन

संस, तावडू : जिला प्रशासन के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में एक सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को तावडू खंड के गांव डिगरहेडी में महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया गया। मोहम्मदपुर जोन की सुपरवाइजर कांता रानी ने बताया कि गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह मनाने के दौरान रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। मेहंदी प्रतियोगिता के दौरान सही पोषण-देश रोशन का लोगों महिलाओं के हाथों पर मेहंदी द्वारा लिखा गया। इसके साथ ही महिलाओं को पौष्टिक भोजन की विशेषताओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जिसमें हरी पत्तेदार सब्जियां व आयरन से भरपूर भोजन के शरीर के लिए क्यों जरूरी है इसकी जानकारी दी गई। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कुआं पूजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सुपरवाइजर कांता रानी ने बताया कि एक स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित खानपान होना बेहद जरूरी है। सभी को स्वास्थ्य के प्रति सजग व जागरूक होना चाहिए। बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है। बताया गया कि गर्भवती महिलाओं व प्रसूति के बाद भोजन में किन-किन खाद्य पदार्थों की आवश्यकता पड़ती है। इससे पूर्व मोहम्मदपुर गांव में साइकिल रैली निकालकर भी लोगों को पौष्टिक आहार के बारे में जागरूक किया गया।

chat bot
आपका साथी