ओलावृष्टि के बाद शीत लहर ने बढ़ाई मेवात में ठंड

बीते चार-पांच दिन पहले नूंह जिले में हुई भारी ओलावृष्टि और शनिवार व रविवार के दिन चली शीत लहरों ने इलाके में ठंड में इजाफा कर दिया। ठंड बढऩे से सुबह और शाम इलाके में धुंध की चादर भी देखी जा रही है। इससे इलाके में न केवल ठंड बढ़ी है बल्कि कई जगह फसलों पर पाला भी पढऩा शुरु हो गया है। अन्य दिनों के मुकाबले रविवार के दिन ठंड अपने पूरे सबाब पर दिखी। रविवार के दिन क्षेत्र का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं पिछले दो दिनों से सुबह व शाम के समय पड़ रहा कोहरा यातायात के लिए भी बाधा साबित हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 06:10 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:10 PM (IST)
ओलावृष्टि के बाद शीत लहर ने बढ़ाई मेवात में ठंड
ओलावृष्टि के बाद शीत लहर ने बढ़ाई मेवात में ठंड

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका : बीते चार-पांच दिन पहले जिले में हुई भारी ओलावृष्टि और शनिवार व रविवार के दिन चली शीत लहरों ने इलाके में ठंड में इजाफा कर दिया। ठंड बढ़ने से सुबह और शाम इलाके में धुंध की चादर भी देखी जा रही है। इससे इलाके में न केवल ठंड बढ़ी है बल्कि कई जगह फसलों पर पाला भी पड़ना शुरु हो गया है। अन्य दिनों के मुकाबले रविवार के दिन ठंड अपने पूरे सबाब पर दिखी। रविवार के दिन क्षेत्र का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं पिछले दो दिनों से सुबह व शाम के समय पड़ रहा कोहरा यातायात के लिए भी बाधा साबित हो रहा है। शनिवार की देर शाम इसी वजह से साकरस पुन्हाना मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो लोगों की जान चली गई। वहीं नगीना व पिनगवां खंड को छोड़कर अन्य क्षेत्रों के किसान इस ठंड को अपनी फसलों के लिए वरदान मान रहे हैं। किसानों का मानना है कि ठंड से सरसों व गेंहू की फसल को निश्चित ही फायदा पहुंचेगा। जो बेहतर पैदावारी के लिए अच्छे संकेत हैं। हालाकि नगीना और पिनगवां खंड के किसानों को ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। किसान यहां मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बता दें कि दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह में इलाके में ठंड में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। ठंड बढऩे के साथ ही इलाके में कमोबेश लगातार कोहरा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से अचानक बढ़ी ठंड की वजह से इलाके का जनजीवन कहीं न कहीं प्रभावित नजर आने लगा है। वहीं सर्दी बढ़ी तो इलाके में गर्म कपड़ों का बाजार भी अब गर्म होता दिखाई दे रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए बड़ी संख्या में अपने लिए गर्म कपड़े खरीदते हुए दिखाई दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी