सड़क पर उतरे कांग्रेसी विधायक, नारेबाजी कर जताया विरोध

सोमवार को नूंह जिले के गांधी ग्राम घासेड़ा में कांग्रेस पार्टी ने जन जागरण अभियान चलाने के साथ किसान विजय दिवस पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 08:00 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 08:00 PM (IST)
सड़क पर उतरे कांग्रेसी विधायक, नारेबाजी कर जताया विरोध
सड़क पर उतरे कांग्रेसी विधायक, नारेबाजी कर जताया विरोध

जागरण संवाददाता, नूंह : सोमवार को नूंह जिले के गांधी ग्राम घासेड़ा में कांग्रेस पार्टी ने जन जागरण अभियान चलाने के साथ किसान विजय दिवस पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के तीनों विधायकों ने बीजेपी-जजपा सरकार पर निशाना साधते हुए नारेबाजी की और विरोध जताया।

सीएलपी उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल 100 एवं गैस सिलेंडर हजार रुपये तक पहुंच गया है। गरीब आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। किसान भी महंगाई का शिकार हो रहा है। कहा कि राहुल गांधी के सहयोग को किसान आंदोलन की सफलता के लिए याद किया जाएगा। इस दौरान पद यात्रा में भीड़ रही। कहा कि आने वाले चुनावों का नतीजा ये हुआ कि बीजेपी केंद्र सरकार को पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रुपये कम करने पड़े। फिर भी प्रदेश सरकार ने अपना वैट कम नहीं किया जबकि पड़ोस के राज्यों में वैट कम किया गया था। आज हरियाणा में सबसे अधिक महंगा पेट्रोल डीजल मिलता है, जबकि पहले कांग्रेस राज में हरियाणा में सबसे सस्ता तेल मिलता था। उन्होंने प्रदेश सरकार पर घोटालों की जांच नहीं करने को लेकर निशाना साधा।

पुन्हाना विधायक चौधरी मोहम्मद इलियास ने स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है, कुछ सरकारी अस्पतालों में डेंगू टेस्ट किट तक मौजूद नहीं हैं, कितने कोरोना से मरे हैं। फिरोज पुर झिरका विधायक चौधरी इंजीनियर मामन खान ने कहा कि कांग्रेस ने मेवात कैडर का गठन कराया था जो पिछले सात सालों में मेवात कैडर में एक भी भर्ती नहीं की और अब मेवात जिले में शिक्षकों की कमी है। जिले की जन जागरण अभियान के प्रभारी एडवोकेट ललित भड़ाना ने कहा कि पहले डीएपी खाद नहीं मिला अब यूरिया खाद की कमी है, पानी फसल के लिए मिलता नहीं है।

पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद ने कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर संघर्ष किया, आंदोलन किया जिसमें किसान संगठन व कांग्रेस सहित कई दल भी शामिल थे। नतीजा ये हुआ कि नए कृषि कानून वापस हो गए। इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी शहीदा खान, इब्राहिम इंजीनियर, जाकिर चौधरी 210 घासेड़ा पाल, सिपात चौधरी, हरियाणा अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष मकसूद शिकरावा, महिला जिला अध्यक्ष नेहा खान, युवा जिला अध्यक्ष मुबीन खान, मुबारिक मलिक, दसरत शिकारपुर, पुन्हाना युवा अध्यक्ष साकिर लाहबास, जाकिर लंबरदार, अंजुम पार्षद, ब्लॉक प्रधान शरीफ अड़बर, अजरु आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी