पीड़िता के परिवार को न्याय के लिए लड़ेगी कांग्रेस: आफताब अहमद

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर नूंह से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक आफताब अहमद के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालने के साथ गांधी की प्रतिमा के पास धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:39 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:06 AM (IST)
पीड़िता के परिवार को न्याय के लिए लड़ेगी कांग्रेस: आफताब अहमद
पीड़िता के परिवार को न्याय के लिए लड़ेगी कांग्रेस: आफताब अहमद

संवाद सहयोगी, नूंह: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर नूंह से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक आफताब अहमद के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालने के साथ गांधी की प्रतिमा के पास धरना दिया। इस दौरान आफताब अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। हाथरस में हुई घटना उसकी बानगी है। पीड़िता को पहले सुरक्षा नहीं मिली और फिर इलाज नहीं मिला। जब मौत हो गई तो परिवार को अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया जाता और शव को जबरदस्ती जला दिया जाता है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथरस जाने के दौरान धक्का-मुक्की होने पर उन्होंने कहा कि पुलिस की तानाशाही सरकार के इशारे पर चल रही है। कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ है और न्याय दिलाने के लिए लड़ेगी।

chat bot
आपका साथी