कोरोना से बचने के लिए खान-पान का रखें ख्याल: डॉ. सुरेंद्र कुमार

सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कोरोना महामारी से बचने के लिए खान-पान का ख्याल रखने की सलाह दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:15 AM (IST)
कोरोना से बचने के लिए खान-पान का रखें ख्याल: डॉ. सुरेंद्र कुमार
कोरोना से बचने के लिए खान-पान का रखें ख्याल: डॉ. सुरेंद्र कुमार

संवाद सहयोगी, नूंह: सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कोरोना महामारी से बचने के लिए खान-पान का ख्याल रखने की सलाह दी है। उनका कहना है कि कोरोना महामारी से आज के दौर में हर कोई डरा हुआ है। लोग इससे बचने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस वायरस को नियंत्रित करने के लिए हमें अपने खान-पान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह संक्रमण उन लोगों के लिए बहुत ही घातक है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। इसलिए इस महामारी से बचने के लिए हमें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। हमें उन विशेष खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए, जो हमारी रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं। साथ ही हमें कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना चाहिए, जो हमारी सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कच्ची हल्दी, लहसुन, काली मिर्च, गिलोय, सिट्रस फल और हरे रंग के फलों का सेवन शरीर को सुरक्षित रखेगा। सभी लोग अपने खाने में विटामिन-सी युक्त पदार्थों को शामिल करें और दिन में 2 बार काढ़ा पिए।

सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि कौन सी चीजों को इस दौरान खाने से बचना चाहिए, ताकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम ना हो। उन्होंने बताया कि कच्ची सब्जियां न खाएं। इनमें वायरस और बैक्टीरिया होने की ज्यादा संभावना होती हैं। ऐसे में हमें कच्ची सब्जियों के खाने से परहेज करना चाहिए। कच्ची सब्जियों को पहले अच्छे से धोकर उबाले और फिर उसके बाद खाएं। बिना पका अंडा न खाएं

यह देखा गया है कि लोग सेहत बनाने के लिए आधा पका मांस या बिना पके अंडे का सेवन करते हैं जो इस समय सही नहीं है। आधा पका मांस या बिना पके अंडे खाने से संक्रमण लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही इस समय फास्ट फूड व कोल्ड ड्रिक से पूरी तरह से दूरी बनाएं।

chat bot
आपका साथी