Coronavirus: नूंह में तीन कोरोना पॉजिटिव और मिले, 1578 लोग निगरानी में
Coronavirus तीन कोरना पॉजिटिव मरीज और मिलने से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 48 पर पहुंच गई है।
नूंह, जागरण संवाददाता। रेड जोन नूंह में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज से मिलने से जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। तीन कोरना पॉजिटिव मरीज और मिलने से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 48 पर पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण मामले में हरियाणा में टॉप पर चल रहे मेवात क्षेत्र में 1578 लोग निगरानी में हैं।
उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. अरविंद के मुताबिक जिले में अब तक 1832 लोगों को निगरानी में रखा गया था, 254 लोगों ने अपना निगरानी का पीरियड पूरा कर लिया है। जिसके चलते 1578 लोग अभी क्वारंटाइन केंद्रों पर निगरानी में हैं। जिले से स्वास्थ्य महकमे ने अबतक 942 लोगों को नमूने रोहतक पीजीआइ भेजे हैं। जिनमें 794 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
वहीं जिले में अबतक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 48 है। जिले में बड़े स्तर पर डोर टू डोर स्क्रीन की जा रही है। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों के आगमन को प्रतिबंधित किया गया है। जिले में अभी 100 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
नूंह के 757 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
बता दें कि हरियाणा के हॉटस्पॉट जिलों गुरुग्राम-फरीदाबाद में एक-एक नए केस आए। दक्षिण हरियाणा में कुल मरीजों की संख्या 151 हो गई है। वहीं, सर्वाधिक प्रभावित नूंह से राहत की खबर आई। यहां मंगलवार को 757 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, कोई नया मामला भी सामने नहीं आया। इस कारण संक्रमित लोगों की संख्या 45 ही हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. अरविंद के मुताबिक जिले में अब तक 1832 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था, जिनमें से 254 लोगों की निगरानी समय खत्म हो चुका है। हालांकि अभी भी 1578 लोग क्वारंटाइन केंद्रों पर निगरानी में हैं। जिले से स्वास्थ्य महकमे ने अबतक 942 लोगों के नमूने रोहतक पीजीआइ भेजे थे, जिनमें से 757 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 140 लोगों की रिपोर्ट आने शेष है।