जिला में सफल रहा जननायक जनता पार्टी का सदस्यता अभियान : योगेश हिलालपुरिया

जननायक जनता पार्टी द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान नूंह जिले में सफल रहा है। दुष्यंत चौटाला जिले के लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। यह दावा जजपा के प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी योगेश हिलालपुरिया ने पत्रकारों को दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 05:01 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 05:01 PM (IST)
जिला में सफल रहा जननायक जनता पार्टी का सदस्यता अभियान : योगेश हिलालपुरिया
जिला में सफल रहा जननायक जनता पार्टी का सदस्यता अभियान : योगेश हिलालपुरिया

जागरण संवाददाता, नुंह: जननायक जनता पार्टी द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान नूंह जिले में सफल रहा है। दुष्यंत चौटाला जिले के लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। जिसके चलते हजारों लोगों ने जजपा में आस्था जताते हुए हजारों की संख्या में पार्टी की सदस्ता ग्रहण की है। यह दावा जजपा के प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी योगेश हिलालपुरिया ने पत्रकारों को दी।

योगेश हिलालपुरिया ने बताया कि जिले की नूंह, फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना तीनों विधानसभाओं में जजपा द्वारा जन-जन को पार्टी से जोड़ने के लिए 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नए लोग पार्टी से जुडे़ और युवाओं की पहली पसंद दुष्यंत चौटाला में विश्वास दिखाया। जिले के लोगों को अब जननायक देवी लाल की छवि जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला में दिख रही है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत जिले के अधिकतर युवा दुष्यंत चौटाला से पूरी तरह से प्रभावित रहे। पार्टी में जुडे़ नए कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। युवाओं की पार्टी का सभी का खुले दिल से स्वागत है। वहीं जिला प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन ने बताया कि जिला प्रभारी योगेश हिलालपुरिया की मेहनत पूरी तरह से रंग लाई है। जिसके चलते काफी लोगों को पार्टी से जोड़ा गया है।

chat bot
आपका साथी